पहाड़ों में त्योहारों और खास मौकों पर मीठा जरूर बनाया जाता है. गांवों में जब कोई शुभ कार्य होता है या घर में मेहमान आते हैं, तो महिलाएं पारंपरिक तरीके से पुए या मालपुए बनाती हैं. चावल के आटे के पुए भी ऐसी ही एक आसान और स्वादिष्ट डिश है, जो कम सामग्री में तैयार हो जाती है.
पहाड़ों में त्योहारों और खास मौकों पर मीठा जरूर बनाया जाता है. गांवों में जब कोई शुभ कार्य होता है या घर में मेहमान आते हैं, तो महिलाएं पारंपरिक तरीके से पुए या मालपुए बनाती हैं. चावल के आटे के पुए भी ऐसी ही एक आसान और स्वादिष्ट डिश है, जो कम सामग्री में तैयार हो जाती है और हर उम्र के लोगों को पसंद आती है. यह डिश खासकर उन इलाकों में बनाई जाती है जहां चावल आसानी से उपलब्ध होता है.
आसान रेसिपी
चावल से पुए बनाने की रेसिपी चावल से पुए बनाना बहुत ही सरल है. इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. सबसे पहले एक कप चावल लेकर उसे अच्छे से धो लें. फिर उसे रात भर पानी में भिगोकर रख दें. सुबह चावल को पानी से निकालकर मिक्सी में पीस लें. पीसते समय थोड़ा-थोड़ा पानी डालें, ताकि एक पतला और चिकना पेस्ट तैयार हो जाए. ध्यान रखें कि पेस्ट में कोई दानेदारपन न रहे. अब इस तैयार पेस्ट में स्वाद अनुसार चीनी या गुड़ मिला लें. अगर आप गुड़ डाल रहे हैं तो पहले उसे थोड़ा पानी में घोलकर छान लें, फिर पेस्ट में मिलाएं.
चाहें तो इसमें थोड़ा सा इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं, जिससे स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है.इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गरम करें. तेल मध्यम आंच पर गरम होना चाहिए. जब तेल गरम हो जाए, तो एक कलछी की मदद से थोड़ा-सा पेस्ट कढ़ाही में डालें. पेस्ट डालते ही वह गोल आकार ले लेगा. इसे धीमी आंच पर पकने दें. जब एक तरफ से पुआ सुनहरा भूरा हो जाए, तो उसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छे से सेक लें.
जब दोनों तरफ से पुआ अच्छी तरह भूरा और कुरकुरा हो जाए, तो उसे निकालकर प्लेट में रख लें. इसी तरह बाकी पुए भी तैयार कर लें. गरम-गरम चावल के पुए तैयार हैं. इन्हें आप चाय के साथ या ऐसे ही मीठे नाश्ते के रूप में परोस सकते हैं. पहाड़ों में ये पुए सुबह के नाश्ते या त्योहारों के अवसर पर खास तौर पर बनाए जाते हैं. यह आसान और स्वादिष्ट रेसिपी घर के हर सदस्य को जरूर पसंद आएगी. पहाड़ की सादगी और मिठास से जुड़ी यह डिश आज भी गांवों में उतनी ही लोकप्रिय है, जितनी पहले हुआ करती थी.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.