Last Updated:
Babul Bean Vegetable Recipe: गांवों में बनने वाली कई पारंपरिक सब्जियां स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं. ऐसी ही एक देसी डिश है बबुल के नरम पातड़ों यानी फली की सब्जी. बबुल की फलियों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं. इस सब्जी को बनाने के लिए पहले फलियों को हल्दी और नमक के पानी में उबालकर उनका कसेलापन कम किया जाता है. इसके बाद जीरा, लहसुन, हरी मिर्च और मसालों के साथ भूनकर स्वादिष्ट सब्जी तैयार की जाती है. यह सब्जी रोटी या पराठे के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है.
गांवों में कई ऐसी पारंपरिक सब्जियां बनाई जाती हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. उन्हीं में से एक है बबुल के पेड़ के नरम पातड़ों की सब्जी. यह सब्जी खासतौर पर गांवों में बहुत पसंद की जाती है. बबुल की नरम फलियों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं. सरल मसालों के साथ बनने वाली यह सब्जी खाने में अलग स्वाद देती है और रोटी या पराठे के साथ बहुत अच्छी लगती है.

बबुल के नरम पातड़ों की सब्जी बनाना बहुत मुश्किल नहीं है, बस थोड़ी सही तैयारी की जरूरत होती है. पहले फलियों को उबालकर उनका कसेलापन कम किया जाता है और फिर मसालों के साथ अच्छी तरह भूनकर स्वादिष्ट सब्जी तैयार की जाती है. इस सब्जी की खास बात यह है कि इसमें साधारण मसालों का इस्तेमाल होता है, जिससे इसका देसी स्वाद बरकरार रहता है. चाहें तो इसमें आलू मिलाकर इसका स्वाद और भी बढ़ाया जा सकता है.

गृहिणी प्रियंका ने बताया कि इस स्वादिष्ट सब्जी को बनाने के लिए लगभग 250 ग्राम बाबुल के नरम पातड़े (फलियां), एक या दो मध्यम आकार के आलू (इच्छानुसार), दो बड़े चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग, 3 से 4 कली लहसुन, 1 से 2 हरी मिर्च, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, थोड़ा सा नींबू का रस और उबालने के लिए 1 से 2 गिलास पानी की आवश्यकता होगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

गृहिणी प्रियंका ने बताया कि सबसे पहले बाबुल के नरम पातड़ों को अच्छी तरह चुनकर साफ करें और दो-तीन बार पानी से धो लें. इसके बाद एक बर्तन में 1 से 2 गिलास पानी लें और उसमें थोड़ा नमक तथा हल्दी डाल दें. अब इसमें बाबुल की फलियां डालकर मध्यम आंच पर कुछ देर उबालें. उबालने से उनका कसेलापन काफी हद तक कम हो जाता है. जब फलियां नरम हो जाएं तो उन्हें छलनी से छान लें और साफ पानी से दो बार धो लें.

अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें जीरा डालें और हल्का चटकने दें. इसके बाद हींग, बारीक कटी हरी मिर्च और कुटा हुआ लहसुन डालकर कुछ सेकंड तक भूनें. जब मसालों की खुशबू आने लगे तब इसमें उबली हुई बाबुल की फलियां डाल दें. अगर आप चाहें तो इस समय छोटे टुकड़ों में कटे हुए उबले आलू भी मिला सकते हैं. अब सबको अच्छे से चलाते हुए हल्का भूनें.

अब कढ़ाई में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें. मसालों को सब्जी के साथ अच्छी तरह मिलाते हुए 5 से 10 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें, ताकि मसालों का स्वाद अच्छी तरह फलियों में समा जाए. जब सब्जी अच्छी तरह पक जाए तो अंत में थोड़ा सा नींबू का रस डालें और हल्का सा मिला दें. अब यह स्वादिष्ट बाबुल पातड़ों की सब्जी तैयार है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.