Realme ने भारत में P4 सीरीज के पांच स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा दी हैं। P4 Power 5G पर सबसे ज्यादा 3,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। जानिए सभी वैरिएंट का प्राइस और फीचर्स:
Realme P4 Power 5G की नई कीमत
सबसे पहले बात करते हैं Realme P4 Power 5G की। इस फोन के तीनों वेरिएंट की कीमत में ₹3,000 की बढ़ोतरी हुई है।
– 8GB + 128GB: ₹29,999 से बढ़कर ₹32,999
– 8GB + 256GB: ₹31,999 से बढ़कर ₹34,999
– 12GB + 256GB: ₹34,999 से बढ़कर ₹37,999
Realme P4x 5G भी हुआ 3,000 रुपए तक महंगा
Realme P4x 5G के दो वेरिएंट की कीमत भी बढ़ी है। हालांकि दोनों मॉडल पर बढ़ोतरी अलग-अलग है।
– 6GB + 128GB: ₹22,999 से ₹24,999 यानी ₹2,000 ज्यादा
– 8GB + 128GB: ₹24,999 से ₹27,999 यानी ₹3,000 ज्यादा
Realme P4R 5G की कीमत में भी बदलाव
P4R 5G के कुल चार वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। इनमें शुरुआती मॉडल पर ₹1,000 की बढ़ोतरी हुई है, जबकि टॉप वेरिएंट ₹2,000 महंगा हुआ है।
– 4GB + 64GB: ₹18,999 → ₹19,999
– 4GB + 128GB: ₹20,999 → ₹21,999
– 6GB + 128GB: ₹22,999 → ₹23,999
– 6GB + 256GB: ₹24,999 → ₹26,999
Realme P4 Lite 5G भी हुआ महंगा
Realme P4 Lite 5G के तीनों वेरिएंट की कीमत बढ़ाई गई है। शुरुआती दो मॉडल पर ₹1,500 और 6GB RAM वाले मॉडल पर ₹2,000 की बढ़ोतरी हुई है।
– 4GB + 64GB: ₹16,499 → ₹17,999
– 4GB + 128GB: ₹18,499 → ₹19,999
– 6GB + 128GB: ₹20,999 → ₹22,999
Realme P4 Lite 4G की कीमत भी बढ़ी
अगर आप 4G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Realme P4 Lite 4G भी अब पहले से महंगा हो गया है। इसके दो वेरिएंट की कीमत बढ़ी है।
– 4GB + 64GB: ₹12,999 से ₹13,999
– 4GB + 128GB: ₹13,999 से ₹15,999
इसमें बेस मॉडल ₹1,000 और 128GB वाला मॉडल ₹2,000 महंगा हुआ है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.