realme C100i 4G भारत में 14,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हो गया है, जिसमें 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और IP64 डस्ट-वॉटर रेजिस्टेंस मिलता है। फोन 3 साल तक लैग-फ्री परफॉर्मेंस के दावे के साथ आया है।
120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75 इंच डिस्प्ले
फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.4 प्रतिशत है। डिस्प्ले में 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और टच रिस्पॉन्स अधिक स्मूद हो सकता है। स्क्रीन में 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस (HBM) और DC Dimming का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन को देखने में बेहतर अनुभव मिल सकता है।
नए फोन को मजबूत डिजाइन के साथ पेश किया गया है। फोन में IP64 Dust & Water Resistance दी गई है, जिससे यह धूल और पानी के हल्के छींटों से सेफ रहता है। इसके अलावा इसमें मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस भी मौजूद है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान होने वाले झटकों और अचानक गिरने जैसी स्थितियों में एक्सट्रा मजबूती देने का दावा करता है।
मिलेगा 8MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा
फोटोग्राफी के लिए realme C100i 4G में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह कैमरा सेटअप रोजमर्रा की फोटोग्राफी और सामान्य सोशल मीडिया उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। realme C100i 4G की मोटाई सिर्फ 8.69mm है और इसका वजन करीब 210 ग्राम है। कंपनी ने फोन को Midnight Black और BlackSkyline Silver दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।
सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स फेस रिकग्निशन फीचर का इस्तेमाल करके भी फोन को अनलॉक कर सकते हैं। नया realme C100i 4G Android 16 आधारित realme UI पर काम करता है। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस के दावे के साथ कंपनी ने इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद स्मार्टफोन के रूप में पेश किया है।
इतनी रखी गई है realme C100i 4G की कीमत
realme C100i 4G की भारत में 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन की बिक्री 27 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। यह फोन मेनलाइन रिटेल स्टोर्स के अलावा Flipkart और realme की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदा जा सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.