रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया है. बेंगलुरू ने अंतिम गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज की. इस जीत ने RCB की टीम को पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचा दिया है, जो प्लेऑफ का दरवाजा खटखटा रही है. क्रुणाल पांड्या ने 73 रन की मैच जिताऊ पारी खेल बेंगलुरू की जीत में बहुत बड़ा योगदान दिया. यह मुकाबला हारने के बाद मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है.
अंतिम गेंद पर जीती RCB
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को आखिरी 2 ओवर में 18 रन बनाने थे. 19वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 3 रन दिए, जिससे मैच का रुख मुंबई की तरफ पलट गया था. अंतिम ओवर में राज बावा गेंदबाजी करने आए, जिन्हें 15 रन बचाने थे. पहली गेंद वाइड और दूसरी नो-बॉल, मुंबई के लिए सबकुछ खराब जा रहा था. फ्री-हिट पर रोमारियो शेफर्ड बड़ा हिट नहीं लगा पाए और केवल एक रन बना पाए. राज बावा ने वाइड कर दी, जिसपर बेंगलुरू के बल्लेबाजों ने सिंगल रन भागा, जो चेजिंग टीम के लिए तोहफा स्वरूप था.
दूसरी ऑफिशियल गेंद वाइड और उसके बाद तीसरी गेंद पर शेफर्ड आउट हो गए. पासा फिर से मुंबई की तरफ लुढ़क गया था. राज बावा फिर से गलती करते हुए वाइड दे बैठे. शेफर्ड के आउट होने से आरसीबी की जीत की उम्मीदों को झटका लगा था, वे उम्मीदें तब वापस लौट आईं जब भुवनेश्वर कुमार ने छक्का जड़ दिया. अगली गेंद पर भुवनेश्वर ने एक रन लिया.
हालात ऐसे थे कि RCB को जीत के लिए एक गेंद में 2 रन बनाने थे. सुपर ओवर की पूरी संभावना बनी हुई थी और सामने युवा खिलाड़ी रसिख डार सलाम थे. अंतिम गेंद पर रसिख डार ने 2 रन भागकर RCB की जीत सुनिश्चित की.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 से बाहर लखनऊ, कप्तान ऋषभ पंत ने किसे ठहराया CSK से हार का जिम्मेदार?
मुंबई इंडियंस IPL 2026 से बाहर
लखनऊ सुपर जायंट्स के बाद मुंबई इंडियंस IPL 2026 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है. मुंबई के 11 मैचों में केवल 6 अंक हैं और वह अब अधिकतम 12 अंकों तक जा सकती है, जो प्लेऑफ क्वालीफिकेशन के लिए नाकाफी रहेंगे.
यह भी पढ़ें:
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.