आईपीएल में मुकाबले का नतीजा निकालने के लिए कम से कम 5-5 ओवर का मैच होना जरूरी है। हालांकि, अगर बारिश के चलते मैच नहीं होता है, तो नियम के मुताबिक मैच रद्द हो जाएगा और इस स्थिति में दोनों ही टीमों को 1-1 प्वाइंट दे दिया जाएगा।
अगर बारिश की वजह से मैच नहीं होता है और दोनों टीमों के बीच 1-1 प्वाइंट दे दिया जाएगा, तो ऐसे में कोलकाता की मुश्किलें बढ़ सकती है। इससे कोलकाता को प्लेऑफ में जगह बनाना काफी मुश्किल हो सकता है। कोलकाता पहले ही 9 अंकों के साथ 8वें पायदान पर है। वहीं, आरसीबी के 15 अंक हो जाएंगे।
हेड टू हेड में कोलकाता का पलड़ा भारी नजर आता है। आईपीएल के इतिहास में दोनों के बीच अभी तक कुल 36 बार आमना-सामना हुआ है। इनमें से केकेआर ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं, आरसीबी के हाथ 15 जीत लगी हैं और एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.