कच्चा दूध हो या दही, दोनों का इस्तेमाल घरेलू फेसपैक बनाने और चेहरे को क्लीन करने में खूब किया जाता है। लेकिन इन दोनों में से ज्यादा फायदेमंद क्या है, ये अक्सर लोगों को कन्फ्यूज करता है। तो चलिए आज फटाफट से जान लेते हैं आपके लिए बेहतर क्या है।
चेहरे के लिए कच्चा दूध या दही, क्या बेहतर है?
पहले जानें फेस पर दही लगाने के फायदे
चेहरे पर दही लगाना कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। इसमें प्राकृतिक रूप से लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो डेड स्किन रिमूव करने में मदद करता है। इससे स्किन ज्यादा ब्राइट, ग्लोइंग और सॉफ्ट नजर आती है। अगर धूप की वजह से चेहरे पर टैनिंग हो गई है या स्किन डल नजर आ रही है, तो ठंडी-ठंडी दही लगाना काफी राहत दे सकता है। दही स्किन को नमी दे कर उसे सॉफ्ट बनाने में मदद करती है और हल्के एक्सफोलिएटिंग इफेक्ट से चेहरे पर ग्लो नजर आ सकता है।
किस स्किन टाइप के लिए बेहतर है दही
दही ड्राई स्किन के साथ-साथ ऑयली स्किन वालों के लिए भी फायदेमंद होती है। ऐसे में अगर आपके चेहरे पर ज्यादा ऑयल आता है, तो फेसपैक में दही मिलाकर लगाना भी अच्छा हो सकता है। हालांकि अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसेटिव है या उसपर रेडनेस, खुजली, इरीटेशन या एलर्जी की समस्या बनी हुई है; तो दही को अप्लाई करने से बचें। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड रेडनेस और खुजली को बढ़ा सकता है।
कच्चा दूध लगाना कैसे फायदेमंद है?
चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से स्किन ज्यादा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आ सकती है। कच्चा दूध सदियों से नेचुरल क्लींजर की तरह इस्तेमाल किया जाता रहा है, जो चेहरे पर जमी हुई धूल-मिट्टी, गंदगी और एकस्ट्रा ऑयल को निकालने में मदद करता है। ये चेहरे पर जमी टैनिंग को भी हल्का करता है, साथ ही एक सौम्य एक्सफोलिएंट की तरह डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद करता है। चेहरा रूखा और बेजान नजर आ रहा है, तो कच्चा दूध काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
किन लोगों के लिए जायदा फायदेमंद है कच्चा दूध?
अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा ड्राई है, तो आपके लिए कच्चा दूध ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद फैट्स स्किन को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो कच्चा दूध लगाने से चेहरे पर ऑयली और भी बढ़ सकता है। वहीं सेंसेटिव स्किन वालों को भी पैच टेस्ट करने के बाद ही कच्चा दूध अप्लाई करना चाहिए।
निष्कर्ष- कच्चा दूध और दही दोनों ही स्किन के लिए काफी फायदेमंद हैं। बस ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन ज्यादा ड्राई है, तो दूध आपके लिए बेहतर रहेगा। वहीं अगर आपकी स्किन ज्यादा ऑयली है तो दही का इस्तेमाल करना ज्यादा सही है। सेंसेटिव स्किन वालों को इन दोनों का इस्तेमाल पैच टेस्ट करने के बाद ही करना चाहिए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.