चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा को कंप्लीट टेस्ट गेंदबाज बताया है। उन्होंने कहा कि उनका अग्रेसिव माइंडसेट उन्हें ऐसा करने में मदद करता है। भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जडेजा की वापसी हो रही है।
लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे हैं रविंद्र जडेजा
रविंद्र जड़ेजा 7 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 18 जनवरी 2026 को खेला था। अब वे 15 असस्त 2026 से यानी लगभग पूरे सात महीने के गैप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते दिख सकते हैं। जडेजा ने आखिरी टेस्ट मैच साल 2025 में नवंबर महीने में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उसके बाद भारतीय टीम ने सिर्फ एक टेस्ट मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेला, जहां रवींद्र जडेजा भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। जडेजा को इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडै मैचों की सीरीज और अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया। उनकी जगह पर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को वनडे फॉर्मेट में चयनकर्ता और टीम मैनजमेंट आजमा रहे हैं। यानी साफ है कि 2027 विश्व कप के लिए शायद अब जडेजा चयनकर्ताओं की नजर से ओझल हो चुके हैं। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपना जो प्रभाव छोड़ा है उसके कारण उन्हें रिप्लेस कर पाना मुश्किल नजर आता है। जडेजा कई सालों से टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर बने हुए हैं। फिलहाल उनके 446 रेटिंग पॉइंट्स हैं और वे दूसरे नंबर पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका के मार्को यान्सेस से 102 रेटिंग पॉइंट्स आगे हैं। ऐसे में उन्हें टेस्ट क्रिकेट में ऑलराउंडर की नंबर वन रैंकिंग से हटा पाना मुश्किल है। वे गेंद और बल्ले दोनों से सहयोग करते हैं। जडेजा ने टी-20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ ही रिटायरमेंट ले लिया था। वे वनडे और टेस्ट में एक्टिव हैं। वनडे खेलने का मौका नहीं मिल रहा है, लेकिन टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.