रवींद्र जडेजा ने आखिरकार जो भूल मैच के चौथे दिन की थी, उसे अगले ही दिन सुधार भी लिया है। हालांकि ये गलती उन्हें और टीम इंडिया को भारी पड़ी। इस बीच श्रीलंंका के धनंजय डिसिल्वा का साथ नंबर 5 से नहीं छूट रहा है। उनके टेस्ट की आखिरी पारी के आंकड़े अगर आप देखेंगे तो यही कहेंगे। मैच अब काफी रोचक दौर में पहुंच चुका है, जहां से भारतीय टीम के पास बाजी मारने का अच्छा मौका बना हुआ है।
जडेजा की नो बॉल पर चौथे दिन आउट हो गए थे धनंजय डिसिल्वा
भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट में जब चौथे दिन का खेल चल रहा था और श्रीलंकाई टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही थी, तब धनंजय डिसिल्वा क्रीज पर थे और जडेजा बॉलिंग कर रहे थे। डिसिल्वा उस वक्त केवल आठ रन पर खेल रहे थे, जडेजा की एक बॉल ने उनके बैट का बाहरी किनारा लिया और स्लिप पर खड़े केएल राहुल ने कैच लपक लिया। पूरी टीम खुशी से झूम उठी, लेकिन तभी आवाज आई और पता चला कि ये नो बॉल है। सारी खुशी एक ही पल में खत्म हो गई। मैच के चौथे दिन आखिर तक डिसिल्वा आउट नहीं हुए और आखिरी दिन भी खेलने के लिए आए।
धनंजय और सोनल के बीच हुई अच्छी साझेदारी
मुकाबले के आखिरी और पांचवें दिन भी धनंजय अपने जोड़ीदार सोनल के साथ मैदान पर आए। उम्मीद की जा रही थी कि टीम इंडिया को जल्द विकेट मिल जाएगा, लेकिन दिन की पहली सफलता के लिए भारतीय टीम को एक घंटे से अधिक का इंतजार करना पड़ा। इस बीच डिसिल्वा और सोनल ने अपने अपने अर्धशतक पूरे कर लिए। जब दोनों के बीच 95 रन की भागेदारी हो चुकी थी, तभी जडेजा ने धनंजय को फिर से अपना शिकार बना लिया। हालांकि ये सफलता काफी देर बाद मिली।
धनंजय डिसिल्वा और नंबर 5 का क्या है कनेक्शन
कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने 151 बॉल का सामना कर 59 रन बनाए। इसमें सात चौके शामिल रहे। अब बात नंबर 5 की जो डिसिल्वा का साथ नहीं छोड़ रहा है। उनकी पिछली पांच पारियों पर ध्यान दें, जो मैच की चौथी पारी में खेली गई हैं तो इसमें से चार बार वे 50 प्लस स्कोर पर आउट हुए हैं, लेकिन 60 रन नहीं बन सके हैं। साल 2024 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 50 रन बनाए थे। इहसके बाद साल 2024 में ही डरबन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 59 रन बनाकर आउट हो गए थे। उसी साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने फिर 50 रन बनाए। साल 2025 में जरूर वे बांग्लादेश के खिलाफ 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। अब साल 2026 में भारत के खिलाफ आखिरी पारी में उन्होंने 59 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आज से भिड़ंत, भारत में कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE
दिल्ली प्रीमियर लीग में मचा हड़कंप, अंपायर के चेहरे पर लगा सनसनाता शॉट, ICU में भर्ती
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.