मशहूर रैपर और संगीतकार आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया, जिन्हें दुनिया ‘बादशाह’ के नाम से जानती है, कानूनी शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने शुक्रवार को बादशाह को गिरफ्तार करने का कड़ा आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई उनके हालिया हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ में महिलाओं के प्रति कथित आपत्तिजनक सामग्री को लेकर की गई है।
पेश न होने पर सख्त एक्शन
आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने स्पष्ट किया कि बादशाह को शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक आयोग के समक्ष पेश होने का समय दिया गया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद जब रैपर उपस्थित नहीं हुए, तो आयोग ने कड़ा रुख अपनाया। भाटिया ने कहा, “हमने पानीपत के पुलिस अधीक्षक (SP) को आदेश दिया है कि बादशाह को कहीं से भी और किसी भी स्थान से तुरंत गिरफ्तार किया जाए।”
इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir: सीमा पर फिर ‘ड्रोन युद्ध’ की आहट! पाक की नापाक साजिश पर भारत का कड़ा प्रहार, सांबा में सर्च ऑपरेशन जारी
पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने पुलिस को बादशाह का पासपोर्ट जब्त करने का भी निर्देश दिया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक गायक देश छोड़कर बाहर न जा सकें। पानीपत में पत्रकारों से बातचीत में भाटिया ने कहा कि उन्होंने बादशाह का पासपोर्ट जब्त करने का निर्देश दिया है ताकि वह देश छोड़कर न जा सकें।
बादशाह ने हाल में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने अपने नवीनतम गीत से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचने के लिए माफी मांगी थी।
इसे भी पढ़ें: Pakistan की खैबर पख्तूनख्वा में बड़ी कार्रवाई! लक्की मरवत में मुठभेड़ के दौरान 6 आतंकवादी ढेर
उन्होंने कहा, मैंने पानीपत के पुलिस अधीक्षक को आदेश दिया है कि बादशाह को कहीं से भी, किसी भी स्थान से गिरफ्तार किया जाए।
भाटिया ने बताया कि बादशाह को 13 मार्च को उस गाने के लिए पेश होने को कहा गया, जिसमें हरियाणा की बेटियों का अनुचित शब्दों और से अपमान किया गया।
उन्होंने बताया कि इस गाने को लेकर पंचकूला और जींद में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.