बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने हाल ही में अपनी पॉपुलर फिल्म ‘ब्लैक’ को लेकर कई बातें शेयर की हैं. साल 2005 में आई इस फिल्म को रानी अपने करियर की सबसे खास फिल्मों में रखती है. उन्होंने फिल्म को लेकर बताया कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए सिर्फ एक रोल निभाना नहीं था, बल्कि इसने उन्हें एक कलाकार और इंसान के रूप में बहुत कुछ सिखाया.
रानी को खुद पर नहीं था यकीन
इस फिल्म को संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनाया गया था. रानी ने कहा कि उन्हें भंसाली और उनके विजन पर बहुत भरोसा था, जिसके कारण वो इस किरदार को अच्छे से निभा पाईं. जब इस फिल्म का ऑफर मिला था, तो रानी को यकीन नहीं था कि भंसाली इस रोल के लिए उन्हें चुनेंगे. रानी को लगा कि वो इस किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाएंगी क्योंकि ये बहुत मुश्किल है. फिल्म में वो एक ऐसे किरदार में थी, जो सुनने और देखने में असमर्थ हैं. लेकिन एक निर्देशक का भरोसा ही कलाकार की ताकत बन जाता है. रानी का कहना है कि ‘शायद मैं अपने करियर में उस तरह का जादू दोबारा कभी नहीं कर पाऊंगी, जो ‘ब्लैक’ में हुआ था.’
संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म
फिल्म को अपने करियर का टर्निंग प्वाइंट बताते हुए रानी ने कहा, ‘इस फिल्म ने उन्हें नया नजरिया दिया है कि इंसान को अपनी जिंदगी में मिली हर खुशियों और सुविधाओं का शुक्रगुजार होना चाहिए.’ संजय लीला भंसाली सिर्फ एक निर्देशक नहीं हैं, वो एक ऐसे फिल्ममेकर हैं जिनका सिनेमा बॉक्स ऑफिस से बहुत ऊपर है. उनके काम में भावनाएं और गहराई साफ नजर आती है. गुरु दत्त और राज कपूर जैसे दिग्गजों के साथ उनका नाम लिया जाता है. बता दें, 30 जनवरी को रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. वहीं संजय लीला भंसाली के आने वाले बड़े प्रोजेक्ट ‘लव एंड वॉर’ पर दर्शकों की नजरें टिकी हुई हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.