रेंज रोवर स्पोर्ट ट्वेंटी एडिशन भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी शुरुआती कीमत 1.90 करोड़ रुपये है। नई एसयूवी में कंपनी 4.4-लीटर का V8 इंजन ऑफर कर रही है। यह दमदार एसयूवी 0 से 100 kmph की स्पीड मात्र 4.5 सेकेंड में पकड़ लेती है।
खास डिजाइन और एक्सटीरियर
ट्वेंटी एडिशन का डिजाइन पुराने रेंज स्टॉर्मर कॉन्सेप्ट और Vesuvius Orange First Edition Range Rover Sport से इंस्पायर्ड है। इसमें Sanguinello Orange नाम का बोल्ड अल्ट्रा-मेटैलिक ऑरेंज कलर दिया गया है। इसके अलावा Santorini Black और Ostuni White जैसे कलर्स का ऑप्शन भी मिलता है। ग्राहक ब्लैक एक्सटीरियर पैक का ऑप्शन भी चुन सकते हैं, जिससे SUV को ज्यादा दमदार लुक मिलता है। इसमें ‘TWENTY’ एचिंग के साथ 23-इंच ग्लॉस स्पार्कल सिल्वर अलॉय व्हील दिए गए हैं। इन्हें ग्लॉस ब्लैक फिनिश में भी लिया जा सकता है। केबिन में इल्यूमिनेटेड ‘TWENTY’ ट्रेडप्लेट और सेंटर कंसोल पर स्पेशल स्क्रिप्टिंग दी गई है।
Autobiography पर बेस्ड एसयूवी
यह स्पेशल एडिशन रेंज रोवर स्पोर्ट ऑटोबायोग्रफी पर बेस्ड है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक एक्टिव डिफरेंशियल के साथ टॉर्क वेक्टरिंग, ऑल-व्हील स्टीयरिंग, टेरेन रिस्पॉन्स ड्राइविंग प्रोग्राम और डाइनैमिक एयर सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। केबिन को भी खास बनाने के लिए रेंज रोवर स्पोर्ट SV से ली गई Ebony Windsor परफॉर्मेंस सीट्स दी गई हैं। ये सीटें हल्की और स्पोर्टी डिजाइन वाली हैं और मोटरस्पोर्ट से इंस्पायर्ड हैं। इसके अलावा Forged Carbon वेनियर और ब्लैक Suede Cloth हेडलाइनिंग केबिन को प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देते हैं।
4.4-लीटर V8 इंजन
रेंज रोवर स्पोर्ट ट्वेंटी एडिशन में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 529bhp की पावर और 750Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है। एसयूवी महज 4.5 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है।
20 साल की विरासत का सेलिब्रेशन
JLR India के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन अंबा के मुताबिक, दो दशकों में रेंज रोवर स्पोर्ट ने स्पोर्टिंग लग्जरी, दमदार परफॉर्मेंस और ऑफ-रोड कैपेबिलिटी के मामले में अपनी अलग पहचान बनाई है। भारत में भी इस एसयूवी का ग्राहकों के साथ मजबूत जुड़ाव रहा है। ट्वेंटी एडिशन को इसी 20 साल की विरासत और रेंज रोवर स्पोर्ट के खास कैरेक्टर को सेलिब्रेट करने के लिए लॉन्च किया गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.