इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च 24 जुलाई को होने वाला है. मेकर्स ने दिल्ली में ग्रैंड इवेंट का ऐलान भी कर दिया है. इसी बीच ऐसी खबर आई है कि फिल्म में राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर की आंखों में इन्फेंक्शन हो गया है.
दरअसल, रणबीर कपूर को कंजंक्टिवाइटिस हो गया है. हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसके इलाज के लिए डॉक्टर के पास भी गए थे जिसकी वीडियो भी सामने आई थी.
लेकिन अब फैंस इस चिंता में हैं कि रणबीर कपूर रामायण का ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नज़र आएंगे या नहीं.
खबरें हैं कि रणबीर कपूर इस ग्रैंड इवेंट को मिस नहीं करेंगे और लॉन्च इवेंट में शामिल होंगे.
ऐहतियात के तौर पर एक्टर पूरे इवेंट के दौरान काला चश्मा पहने दिखेंगे.
सूत्रों के हवासे से खबर है कि रणबीर कपूर से पहले कंजंक्टिवाइटिस उनकी बेटी राहा को हुआ. इसके बाद रणबीर कपूर को भी इन्फेंक्शन हो गया. लेकिन एक्टर अपने कमिटमेंट से पीछे नहीं हटेंगे और ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होंगे.
सेंसर बोर्ड से ‘रामायण’ को मिला U सर्टिफिकेट
सीबीएफसी से मिले सर्टिफिकेट के मुताबिक, फिल्म के ट्रेलर को 15 जुलाई को ‘यू’ (यूनिवर्सल) सर्टिफिकेट मिला है, जिसका मतलब है कि इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी उम्र के दर्शक देख सकते है. दिलचस्प बात यह है कि यह ट्रेलर ज्यादातर दूसरे थिएट्रिकल प्रीव्यू की तुलना में काफी लंबा है.
‘रामायण’ ट्रेलर का रनटाइम
सीबीएफसी की वेबसाइट पर अभी ट्रेलर के दो वर्जनन लिस्टेड हैं. जहां एक ट्रेलर का टाइटल ‘ट्रेलर – रामायण 3D’ है. इसका रनटाइम 4 मिनट 15 सेकंड है. वहीं दूसरे का टाइटल ‘ थिएट्रिकल ट्रेलर रामायण 3D’ है. इसका रनटाइम 4 मिनट का है.
‘रामायण’ कास्ट
इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नज़र आएंगे. नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस की हुई फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.