बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों काफी बिजी चल रहे हैं. उनका पूरा फोकस अपनी फिल्म ‘रामायण’ पर है जो दो पार्ट में रिलीज होगी. इनके अलावा उनके पास ‘लव एंड वॉर’ और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ जैसी फिल्मे भी हैं. जबकि फैंस को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ के सीक्वल का भी इंतजार है. अब इसके सीक्वल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इसमें शूटिंग से लेकर रिलीज तक को लेकर जानकारी दी गई है.
‘स्पिरिट’ के बाद ‘एनिमल’ पार्क पर शुरू होगा काम
एनिमल का डायरेक्शन टॉलीवुड फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने किया था. साल 2023 में आई ये फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी. इसके बाद से ही इसके अगले भाग को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं. इसका अगला पार्ट ‘एनिमल पार्क’ नाम से रिलीज किया जाएगा. संदीप फिलहाल सुपरस्टार प्रभास के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ पर काम कर रहे हैं. अक्टूबर में इसकी शूटिंग दोबारा शुरू होने वाली है.
ये भी पढ़ें: 24 घंटों में बिके 168.69 हजार टिकट, 25वें दिन ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा, Toxic को पछाड़ा
स्पिरिट एक बिग बजट फिल्म है और ये मार्च 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. तेलुगु123 की एक रिपोर्ट के मुताबिक संदीप रेड्डी वांगा के भाई और प्रोड्यूसर प्रणय रेड्डी वांगा की माने तो संदीप एनिमल पार्क पर काम स्पिरिट की रिलीज के 6 महीने बाद शुरू करेंगे. यानी संदीप और रणबीर की एनिमल पार्क साल 2027 के आखिरी तक फ्लोर पर आ सकती है.
कब तक रिलीज हो सकती है ‘एनिमल पार्क’?
अगर बताए गए समय पर फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाती है तो साल 2028 में मेकर्स इसे सिनेमाघरों में उतार सकते हैं. इस खबर के आने के साथ ही संदीप और रणबीर के फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. हालांकि अभी फिल्म की शूटिंग शुरू होने में एक साल से भी ज्यादा का वक्त बाकी है. तब तक रणबीर और संदीप दोनों ही अपने दूसरे कमिटमेंट्स पूरे करते हुए नजर आएंगे.
‘एनिमल’ ने काटा था बॉक्स ऑफिस पर बवाल
दिसंबर 2023 में रिलीज हुई एनिमल में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी और जैसे कलाकार नजर आए थे. IMDb की रिपोर्ट के मुताबिक इस एक्शन क्राइम मूवी को 150 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. इसने दुनियाभर में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था.
ये भी पढ़ें: ईशा रिखी से तलाक अनाउंस करते ही बादशाह ने रिलीज किया नया गाना ‘चिमना’, मराठी म्यूजिक में किया डेब्यू
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.