- कॉपी लिंक
‘बरेली के बच्चन’ में प्रविश्त मिश्रा कृष्णा उर्फ ‘बोल बच्चन’ और रामनीक कटारिया संगम के किरदार में नजर आ रहे हैं।
कलर्स के नए शो ‘बरेली के बच्चन’ में रिश्तों, सपनों और रोजमर्रा की उलझनों से जुड़े एक परिवार की कहानी दिखाई जा रही है। शो के मुख्य कलाकार प्रविष्ट मिश्रा और रमणीक कटारिया ने दैनिक भास्कर से बातचीत में अपने किरदारों की तैयारी, शो की खासियत, शूटिंग के मजेदार किस्सों और फैमिली ड्रामा के बदलते ट्रेंड पर बात की। उन्होंने कहा कि यह शो दर्शकों को किसी आम परिवार की कहानी जैसा महसूस होगा।
सवाल: कृष्ण और रियल लाइफ के प्रविष्ट में सबसे बड़ी समानता क्या है?
जवाब/प्रविष्ट: कृष्ण और मेरे बीच सबसे बड़ी समानता यह है कि हम दोनों को ऊपरवाले पर अटूट विश्वास है।
सवाल: रमणीक, संगम को एक लाइन में कैसे डिस्क्राइब करेंगी?
जवाब/रमणीक: महत्वाकांक्षी, स्वतंत्र और बिल्कुल रियल।
सवाल: प्रविष्ट, ‘बरेली के बच्चन’ में ऐसा क्या था जिसने आपको तुरंत हां कहने पर मजबूर किया?
जवाब/प्रविष्ट: कृष्ण का किरदार और यूपी के लड़के का कैरेक्टर निभाने का मौका।
सवाल: रमणीक, संगम किरदार के लिए आपने कोई खास तैयारी की थी?
जवाब/रमणीक: हां। मैं दिल्ली से हूं और हमारे घर में कई सालों से काम करने वाली दीदी का परिवार ‘बरेली के बच्चन’ के घर जैसा ही है। मैंने उनके परिवार की कहानियां सुनीं, घर का माहौल समझा और उन्हीं अनुभवों से संगम का किरदार बनाया।
सवाल: आजकल फैमिली ड्रामा कम देखने को मिलते हैं। आपको क्या लगता है, यह शो दर्शकों से कैसे जुड़ पाएगा?
जवाब/प्रविष्ट: मुझे लगता है कि इस शो की सबसे बड़ी ताकत इसकी रियलनेस है। हर किसी को दूसरे घर की कहानी जानने में दिलचस्पी होती है और यह शो वैसा ही महसूस होगा। इसमें दिखावे वाला ड्रामा नहीं, बल्कि रोजमर्रा की वही बातें और समस्याएं हैं जो असली घरों में होती हैं। दर्शकों को लगेगा जैसे किसी पड़ोसी के घर में कैमरा लगा हो।

‘बरेली के बच्चन’ का प्रसारण कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर हो रहा है।
सवाल: रमणीक, आपके हिसाब से परिवार में प्यार ज्यादा जरूरी है या जुगाड़?
जवाब/रमणीक: प्यार। हालांकि संगम की फैमिली में इज्जत और बाकी चीजों को भी अहमियत दी जाती है।
सवाल: सेट पर सबसे ज्यादा मस्ती और प्रैंक कौन करता है?
जवाब/प्रविष्ट: मैं तो नहीं करता।
सवाल: शूटिंग के दौरान सबसे मजेदार घटना कौन-सी थी?
जवाब/रमणीक: बरेली में शूटिंग के दौरान बहुत सारे फैंस आ गए थे। कुछ लोगों ने मुझसे कहा कि उनके हाथ और छाती पर ऑटोग्राफ कर दूं। वह काफी फनी मोमेंट था।
सवाल: अगर कृष्ण को एक दिन के लिए बच्चन परिवार से छुट्टी मिल जाए, तो वह सबसे पहले क्या करेगा?
जवाब/प्रविष्ट: वह सबसे पहले संगम के पीछे जाएगा।
सवाल: दर्शक संगम से क्या सीख सकते हैं?
जवाब/रमणीक: अपने सपनों और महत्वाकांक्षाओं का पीछा करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। रास्ते में कितनी भी मुश्किलें आएं या कोई रोके, हार नहीं माननी चाहिए।
________________________________
‘बरेली के बच्चन’ के स्टारकास्ट का यह इंटरव्यू भी पढ़ें
12 साल बाद टीवी पर लौटे यशपाल:बोले- ‘बरेली के बच्चन’ के लिए फिल्में-ओटीटी छोड़ी, अंश ने कहा- यंग ऑडियंस फिर टीवी से जुड़ेगी

लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रहे अभिनेता यशपाल शर्मा अपने नए शो ‘बरेली के बच्चन’ को लेकर उत्साहित हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस शो के लिए उन्होंने अपनी फिल्में और ओटीटी प्रोजेक्ट्स फिलहाल अलग रख दिए हैं।पूरा इंटरव्यू पढ़ें..
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
