जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में 22 सितंबर की देर शाम कार के अंदर दो पुलिसकर्मियों की डेड बॉडी मिली। हेड कॉन्स्टेबल फरीद अहमद और सिलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल मोहम्मद याकूब, रामबन की डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइंस में तैनात थे। दोनों संदिग्ध हालत में कार के अंदर बेहोश मिले थे। स्थानीय लोग दोनों को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रामबन ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। दोनों पुलिसकर्मियों की मौत की सही वजह अभी पता नहीं चल पाई है। मौत के कारण और घटना की पूरी परिस्थितियां भी अभी साफ नहीं हैं। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर अपडेट हो रही है…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.