Ramakant Dayama Death: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन हो गया है। उन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों और टीवी शोज में काम किया था, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ में हर्षद मेहता के पिता के किरदार निभाया था। इसके साथ फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में भी उनके स्पेशनल किरदार के लिए जाना जाता है। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर है।
शुभांगी लाटकर ने दी श्रद्धांजलि
रमाकांत दायमा की को-एक्टर शुभांगी लाटकर ने सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वीडियो में रमाकांत दायमा डांस करते नजर आ रहे हैं॰ शुभांगी ने भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ एक कलाकार नहीं बल्कि एक बेहद खूबसूरत इंसान को खो दिया है। शुभांगी लाटकर ने अपने पोस्ट में लिखा कि रमाकांत दायमा उनके लिए सिर्फ दोस्त या फैमिली फ्रेंड नहीं थे, बल्कि वह ऐसे इंसान थे जिनकी वह दिल से इज्जत करती थीं। उन्होंने कहा कि जिंदगी में कितनी भी बड़ी परेशानी क्यों न हो, रमाकांत दायमा हमेशा खुश रहना और जिंदगी का आनंद लेना जानते थे।
बेहतरीन कलाकार और अच्छे इंसान थे रमाकांत
शुभांगी ने उन्हें बेहतरीन डांसर, शानदार गायक और उम्दा अभिनेता बताया है। उन्होंने लिखा कि रमाकांत दायमा हमेशा गहरी और समझदारी भरी बातें किया करते थे। उन्होंने यह भी कहा कि देखने में भले ही वह छोटे लगते हों, लेकिन वह सबसे मजबूत और साहसी लोगों में से एक थे। शुभांगी लाटकर ने बताया कि दोनों साथ मिलकर एक हिंदी नाटक करने वाले थे।
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने रमाकांत दायमा से इस बारे में बात की थी, तब उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था, ‘मुझे पहले ठीक हो जाने दो।’ दोनों ने साथ मिलकर मंच पर कविताएं पेश करने की भी योजना बनाई थी, लेकिन अब यह सपना अधूरा रह गया।
‘स्कैम 1992’, ‘चक दे इंडिया’ से मिली थी खास पहचान
रमाकांत दायमा ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था, लेकिन उन्हें असली पहचान सोनी लिव की चर्चित वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ से मिली है। इस सीरीज में उन्होंने हर्षद मेहता के पिता का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिलहाल एक्टर के निधन की वजह सामने नहीं आई है। इंडस्ट्री के लोग, उनके करीबी और फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.