लॉक अप शो में कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ के कई शॉकिंग खुलासे करते रहते हैं। अब राम कपूर ने एक ऐसा सीक्रेट रिवील किया है जिसे सुनकर ना सिर्फ दूसरे कंटेस्टेंट्स बल्कि दर्शक भी हैरान हो जाएंगे।
राम कपूर ने बताया पिता की बीमारी का किस्सा
राम कपूर ने बताया कि 63 साल की उम्र में उनके पिता को पैंक्रियाटिक कैंसर का पता चला था। अब क्योंकि कैंसर का ऑपरेशन नहीं हो सकता था तो उनकी कीमोथेरेपी के 18 सेशन हुए जिससे कैंसर लगभग चला गया था। वह फिर 73 तक एक अच्छी लाइफ जिए।
राम के पिता को दोबारा हुआ कैंसर
लेकिन राम के पिता को फिर दोबारा कैंसर हुआ। डॉक्टर्स को लगा कि वह ठीक हो जाएंगे क्योंकि पहले उन्होंने अच्छा रिस्पॉन्स दिया था ट्रीटमेंट पर। लेकिन दूसरी बार में सिचुएशन अलग थी। राम का कहना है कि भले ही उनके पिता काफी अमीर थे, लेकिन वह कभी उनकी परछाई बनकर नहीं रहना चाहते थे। राम ने बतौर एक्टर अपना करियर शुरू किया।
राम ने फिर कहा कि कोविड के दौरान उनके पिता को दोबारा कैंसर हो गया जब लॉकडाउन था। राम बोले, पापा सिंगापुर में थे। उस समय कोविड था। उन्होंने गौतमी को फोन किया और उसे बोला मुझे राम से बात करनी है। मेरे पापा ने कहा कि उन्होंने डिसाइड कर लिया था कि उन्हें जाना है।
राम के पिता ने की मौत की डिमांड
राम फिर बोलते हैं, ‘उन्होंने पॉइंट ब्लैंक मेरे को बोला क्या तुम मुझे मरने में मदद कर सकते हो? मेरा पहला रिएक्शन वही था जो दूसरों का होता है। मैंने बोला कि आप क्या कह रहो हो? लेकिन फिर उन्होंने मुझे कन्विंस किया कि मैं अगर नहीं करूंगा तो वो अकेले मरेंगे।’
राम पिता के लिए अस्पताल में हुए भर्ती
राम ने आगे बताया कि उनके पिता ने उनसे वादा लिया था कि वे उन्हें उनके आखिरी पलों में अकेला नहीं छोड़ेंगे और चाहते थे कि राम ICU में उनके साथ रहें। राम बोले, हम दोनों भर्ती हुए एंदर, किसी को नहीं पता था कि कोई ट्रीटमेंट नहीं चल रहा है।
राम ने फिर बताया कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि जब उनका निधन हो तब कोई ना रोए। इसके अलावा जिस दिन उनका निधन हो, उसी दिन उन्हें दफनाया जाए।
राम से मां और बहन नहीं करते बात
राम ने आखिर में बोला, ‘मेरी मां और बहन आज तक मुझसे बात नहीं करते। 5 साल से ज्यादा का समय हो गया है।’ राम ने कहा कि उन्होंने वो सब इमोशनली लिया। उन्होंने वही किया जो एक बेटा करता। सब राजा की तरह जीते हैं और वह तो राजा की तरह मरे। राम फिर सभी को बोलते हैं कि वह अब मौत से नहीं डरते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.