Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) अपने एक रीसेंट इंटरव्यू को लेकर नेटिजंस के निशाने पर आ गए हैं। एक वायरल वीडियो में एक्टर को अपनी शादी को ‘सिचुएशनशिप’ कहते हुए सुना जा सकता है। साथ ही, जैकी ने ये भी कहा कि वो एक-दूसरे के साथ एक्सक्लूसिव हैं। जैसे ही उनके इंटरव्यू की क्लिप वायरल हुई, सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर लताड़ लगानी शुरू कर दी जिसपर अब रकुल ने चुप्पी तोड़ दी है।
सोशल मीडिया पर ‘सिचुएशनशिप’ वाले कमेंट पर मचे बवाल के तुरंत बाद, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए रिएक्शन दिया है।
‘सिचुएशनशिप’ कमेंट पर रकुल प्रीत सिंह की सफाई
रकुल ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने और अपने पति के इंटरव्यू की वो विवादित क्लिप शेयर की है। साथ ही उन्होंने लिखा, “आज हम इस बात पर खूब हंसे कि कैसे एक घंटे की बातचीत में से केवल एक लाइन अचानक सुर्खियां बन जाती है। फनी… जब तक कि ऐसा नहीं है। संदर्भ मायने रखता है। बारीकियां मायने रखती हैं”।
एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि “महज क्लिकबेट बनने से तो बातचीत करना ज्यादा बेहतर है। शायद अब समय आ गया है कि प्लेटफॉर्म अपने द्वारा बनाई गई कहानियों के लिए थोड़ी और जिम्मेदारी लें।” उनके पति और एक्टर जैकी ने भी उनकी इंस्टा स्टोरी को रीशेयर किया है।
जैकी भगनानी ने रकुल संग शादी पर क्या कहा था?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब रकुल और जैकी हाल ही में यूट्यूब चैनल जिंगाबाद के साथ एक इंटरव्यू के लिए बैठे थे। इस दौरान, जैकी भगनानी ने रकुल के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा कि शादीशुदा होने के बावजूद वे एक तरह के ‘सिचुएशनल रिलेशनशिप’ में हैं। उनके मुताबिक, “रकुल और मैं शादीशुदा हैं, लेकिन हमारा रिश्ता एक तरह के ‘सिचुएशनल रिलेशनशिप’ जैसा है, जिसका मतलब है कि हम एक-दूसरे के साथ एक्सक्लूसिव हैं, क्योंकि इसी वजह से शादी हुई है। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि मैं उनसे किसी भी बात पर खुलकर चर्चा कर सकता हूं।”
बात में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका इशारा अपनी पत्नी के साथ ट्रांसपेरेंसी वाले रिश्ते की ओर था। उन्होंने मिसाल के तौर पर बताया कि वो रकुल के सामने भी अपने एक्स पार्टनर का फोन उठा सकते हैं। जैकी ने कहा कि वो रकुल से कुछ नहीं छुपाते हैं इसलिए उन्हें इस रिश्ते में घुटन महसूस नहीं होती। एक्ट्रेस ने भी कहा कि वो अपने पति की बेस्ट फ्रेंड हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.