छोटे पर्दे पर कई मशहूर एक्ट्रेस सालों से अपना जलवा बिखेर रही हैं. कई हसीनाओं को अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत में ही लोकप्रियता मिल गई थी और वो काफी पॉपुलर रही थीं. रक्षंदा खान ने भी टीवी इंडस्ट्री में कदम रखते से ही अपने अभिनय से फैंस का दिल जीत लिया था. आज उनके जन्मदिन के मौके पर आइए नजर डालते हैं उनकी प्रोफेशनल लाइफ और अभिनेता सचिन त्यागी संग लव स्टोरी के बारे में.
2003 में किया था डेब्यू
रक्षंदा खान आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. अभिनेत्री का जन्म 27 सितंबर 1974 को मुंबई में हुआ था. 20 साल की उम्र में उन्होंने अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया था. इसके बाद वो टीवी इंडस्ट्री में आई थीं. रक्षंदा ने छोटे पर्दे पर अपना करियर साल 2003 में सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ से शुरू किया था.
ये भी पढ़ें: कभी क्लर्क थे देव आनंद, शूटिंग के दौरान विदेशी शख्स ने समझ लिया था टैक्सी ड्राइवर
रक्षंदा खान के शोज
रक्षंदा खान को पॉपुलैरिटी मशहूर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से मिली थी. उन्होंने साल 2004 में इसमें काम करना शुरू किया और अंत तक इसमें बनी रहीं. इसमें उन्होंने तान्या नाम का किरदार निभाया था जिससे उन्हें घर-घर में लोकप्रियता मिली थी. इसके अलावा एक्ट्रेस ने ‘कसम से’, ‘नागिन 3’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘दुर्गा’, ‘ब्रह्मराक्षस’ और ‘तेरे बिन जिया जाए ना’ जैसे शोज में भी काम किया. रक्षंदा अब भी एक्टिंग फील्ड में एक्टिव हैं.
40 की उम्र में एक्टर सचिन त्यागी से की थी शादी
रक्षंदा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दूसरे धर्म में शादी की थी. एक्ट्रेस की शादी हिंदू एक्टर सचिन त्यागी से हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक रक्षंदा और सचिन की मुलाकात इंडोनेशिया में एक स्टेज शो के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई और वो एक दूसरे पर दिल हार बैठे. समय के साथ दोनों का इश्क परवान चढ़ने लगा.

मौका देखकर सचिन ने रक्षंदा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था. हालांकि ये रिश्ता आसान नहीं था. क्योंकि दोनों का धर्म अलग-अलग था. रक्षंदा मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती हैं, तो वहीं सचिन हिंदू हैं. वहीं सचिन की इससे पहले एक शादी और हो चुकी थी. हालांकि, अड़चनों के बावजूद सचिन और रक्षंदा ने साल 2014 में शादी की और अब कपल की एक बेटी है.
ये भी पढ़ें: दूसरी शादी के लिए रात में पंडित ढूंढ रही थीं अर्चना पूरन सिंह, टीवी से बॉलीवुड तक में छोड़ी छाप
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.