रक्षाबंधन पर मेहंदी लगाने जा रही हैं, तो पहले हाथों पर ये एक चीज अप्लाई कर लें। बहुत ही गहरा और लॉन्ग लास्टिंग कलर आएगा। अगर आपको डार्क रंग की मेहंदी पसंद है, तो ये टिप्स आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए।
हाथों पर मेंहदी लगाने से पहले ये 1 काम करें
रक्षाबंधन पर हाथों में मेंहदी लगाने वाली हैं और चाहती हैं कि रंग बिल्कुल गहरा आए, तो पहले ये एक काम जरूर कर लें। इसके लिए बस आपको हाथों पर नीलगिरी का तेल लगाना है। दरअसल नीलगिरी का तेल हाथों को गर्माहट देने का काम करता है, जिससे मेहंदी का रंग अच्छे से रिलीज हो कर गहरा आता है। इसके लिए आपको अपने हाथ साबुन से अच्छी तरह धो लेने हैं, फिर उनपर नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदे ले कर अच्छे से मसाज कर लेनी है।
काम की टिप- नीलगिरी का तेल आपको आराम से ऑनलाइन या ऑफलाइन मिल जाएगा। कई लोग इसे मेंहदी के तेल के नाम से भी जानते हैं।
क्या कोई और तेल लगा सकते हैं?
कुछ लोग नीलगिरी के तेल की जगह लौंग का तेल भी लगाते हैं। लेकिन लौंग का तेल काफी तेज हो सकता है, इससे हाथों में खुजली, इरीटेशन की समस्या हो सकती है। अगर आप लौंग का तेल लगाना ही चाहती हैं, तो मेंहदी हटाने के बाद कुछ बूंद ले कर अप्लाई कर सकती हैं। इसके अलावा कोई भी तेल जैसे- सरसों का तेल, नारियल का तेल या क्रीम-लोशन मेंहदी लगाने से पहले हाथों पर ना लगाएं, इससे मेंहदी का रंग हाथों पर अच्छी तरह नहीं चढ़ पाता।
मेंहदी का रंग गहरा ना आए तो क्या करें?
मेंहदी हटाने के बाद अगर उसका रंग गहरा ना आया हो, तो आप थोड़ा सा बाम ले कर हाथों में रब कर सकती हैं। बाम लगाकर रखने से कुछ ही घंटों में मेंहदी का रंग गहरा होना शुरू हो जाता है। इसके अलावा आप लौंग का धुआं भी दे सकती हैं। इसके लिए तवे पर थोड़ी सी लौंग भून लें और उसके धुएं से हाथों को सेकें। ये स्टेप आपको मेहंदी हटाने के तुरंत बाद करना चाहिए। साथ ही अपने हाथों पर कम से कम 5-6 घंटों के लिए पानी ना लगने दें।
(Images Credit- Pinterest)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.