रजनीकांत ने अपने पोस्ट में लिखा:
“क्या गजब की फिल्म है #Dhurandhar2 !!! आदित्य धर
तुम तो बॉक्स ऑफिस के बाप हो!!! रणवीर और पूरी कास्ट-क्रू को बहुत-बहुत बधाई। यह एक ऐसी फिल्म है जिसे हर भारतीय को जरूर देखना चाहिए। जय हिंद
जब इतने बड़े सुपरस्टार से इतनी बड़ी तारीफ मिले, तो किसी का भी इमोशनल होना लाजमी है। डायरेक्टर आदित्य धर ने रजनीकांत के इस पोस्ट का बहुत ही प्यारा जवाब दिया।
उन्होंने लिखा कि हम सभी ने बचपन से लेकर आज तक एंटरटेनमेंट को सिर्फ एक ही इंसान के नजरिए से देखा है, और वो हैं रजनीकांत। आदित्य ने कहा, “आपका इस फिल्म को ‘मस्ट वॉच’ कहना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा ‘सुपरस्टार मोमेंट’ है। यह बिल्कुल ऐसा है जैसे उस इंसान ने हमें आशीर्वाद दे दिया हो, जिसने हमें बड़े सपने देखना सिखाया था।”
इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दमदार एक्टर्स हैं।
रजनीकांत से पहले अल्लू अर्जुन, एसएस राजामौली और महेश बाबू जैसे दिग्गज भी फिल्म की कहानी और रणवीर की एक्टिंग की खुलकर तारीफ कर चुके हैं।
यह फिल्म मात्र 5-6 दिनों के अंदर ही वर्ल्डवाइड 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का शानदार कलेक्शन कर चुकी है और नए रिकॉर्ड बना रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.