पीओके पर ही होगी अब पाकिस्तान से बात
राजनाथ सिंह ने दोटुक अंदाज में कहा कि पाकिस्तान के साथ अब सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को लेकर ही चर्चा होगी, क्योंकि यह भारत का अटूट हिस्सा है जिस पर पाकिस्तान ने गैर-कानूनी तरीके से कब्जा जमा रखा है। उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध की ऐतिहासिक जीत को भारत माता के मुकुट का हीरा बताया और कहा कि देश अपने जांबाज सैनिकों की शहादत को कभी नहीं भूलेगा।
इसे भी पढ़ें: Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद Jantar Mantar का आंदोलन खत्म, क्या बोले Abhijeet Dipke?
ऑपरेशन सिंदूर से थर्राए आतंक के आका
रक्षा मंत्री ने 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में मई 2025 में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन के जरिए भारतीय सेना ने आतंकवाद के आकाओं और उनके मददगारों को धूल चटा दी थी। उन्होंने चेतावनी दी कि भारत की एकता और अखंडता पर आंख उठाने का अंजाम हर बार बेहद भयानक होगा।
हम तकनीक बना रहे हैं और…
राजनाथ सिंह ने दोनों देशों की सोच का अंतर बताते हुए कहा कि आज भारत रक्षा क्षेत्र में नई तकनीक और आधुनिक युद्धपोत बना रहा है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ घुसपैठ और आतंकवाद के नए रास्ते तलाशने में उलझा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत लगातार प्रगति कर रहा है और पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों में व्यस्त है।
Attended the ‘Shaurya Sandhya’ organised on the eve of Kargil Vijay Diwas in Dras. While we feel a sense of pride recalling the Kargil victory, we must remember that the challenges facing us have not diminished. The Indian Defence Forces stand fully prepared to face any… pic.twitter.com/kM0zj8Jji5
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 25, 2026
इसे भी पढ़ें: Kailash Vijayvargiya का बड़ा दावा, पहले ही दिन इस्तीफे को तैयार थे Dharmendra Pradhan
क्या है कारगिल विजय दिवस?
कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के ऑपरेशन विजय की ऐतिहासिक कामयाबी की याद में हर साल मनाया जाता है। साल 1999 में पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़कर भारतीय सेना ने कारगिल की ऊंची चोटियों पर फिर से अपना तिरंगा फहराया था। 26 जुलाई 1999 को मिली इस महान जीत के सम्मान में हर साल इस दिन को पूरे देश में गर्व के साथ मनाया जाता है।
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.