आरएएस भर्ती परीक्षा-2026 की फिलहाल मई महीने में होने की संभावना नहीं है। राज्य सरकार ने जनवरी में 1 लाख भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 करीब 500 पदों पर होगी। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 3 मई को प्रस्तावित की गई, लेकिन अब तक राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) को कार्मिक विभाग से इसकी सूचना (अभ्यर्थना) नहीं मिली है और न ही अब तक वैकेंसी निकाली गई है। आयोग की ओर से जारी भर्ती परीक्षा कैलेंडर में 3 मई की डेट रिजर्व रखते हुए कोई एग्जाम नहीं रखा गया। ऐसे में अब RAS-2026 के प्री एग्जाम की 3 मई को होने की कोई संभावना नहीं है। भर्ती निकालने के बाद आवेदन में करीब 1 महीने का समय लगता है और उसके बाद कैंडिडेट्स को परीक्षा की तैयारी के लिए समय देना पड़ता है। फार्म भरने की लास्ट डेट के 2 से 3 महीने बाद हुए एग्जाम पहले देखिए सरकार की 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर…
राजस्थान सरकार ने सालभर में होने वाली 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया। इसमें पदों की संख्या और किस महीने में कौन सी भर्ती की परीक्षा होगी यह बताया गया। RPSC- कैलेंडर में 3 मई की डेट को रिजर्व रखा था
RPSC ने साल 2026 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का प्रस्तावित कैलेंडर जारी किया। इसमें 16 एग्जाम की डेट प्रस्तावित की गई, वहीं 5 डेट्स रिजर्व रखी गई है। इसमें 3 मई को भी रिजर्व रखा गया। आरएएस-2024 का भर्ती प्रोसेस जारी
फिलहाल RAS एग्जाम-2024 की भर्ती प्रक्रिया जारी है, जो 1096 पदों के लिए है। 1 दिसंबर-2025 से इंटरव्यू चल रहे हैं। अप्रेल के लास्ट या मई महीने के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी होने की संभावना है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.