- कॉपी लिंक
सोमवार को श्रीनगर में तेज बारिश हुई।
राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर चक्रवात बनने से देश के बड़े हिस्से में मौसम बदल चुका है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक बादलों का लंबा ट्रफ बना हुआ है, जिससे उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। जबकि, पिछले 24 घंटों में बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज हवाएं और भारी बारिश दर्ज की गई है।
बिहार में बिजली गिरने और मौसम जनित हादसों में 6 जिलों में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अगले 48 से 72 घंटे राज्य के लिए बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं। वहीं, हरियाणा में रविवार-सोमवार की रात 30 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली आंधी में 15 हजार से ज्यादा पेड़ टूट गए।
फतेहाबाद के टोहाना में पेड़ गिरने से हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के कर्मचारी आदेश कुमार (29) की मौत हो गई। राजस्थान पर चक्रवात का नया दौर सक्रिय है, जिससे 24 घंटों के दौरान हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और मध्य प्रदेश में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी 48 घंटों तक बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। दक्षिण भारत में छत्तीसगढ़ से कर्नाटक और तमिलनाडु तक 5 दिनों तक रुक-रुक कर वर्षा और बिजली गिरने के आसार हैं। ओडिशा में अगले छह दिनों के दौरान तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राज्यों के मौसम का हाल…
राजस्थान: राज्य में 8°C तक गिरा पारा, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट; जैसलमेर में सबसे ज्यादा गर्मी

राजस्थान में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण एक दिन में तापमान में 8°C की गिरावट आई। जयपुर, अलवर, सीकर, पिलानी समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान सोमवार को 35°C से कम रहा। 5 और 6 मई को भी राज्य के 11 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार: राज्य में आंधी-बारिश और बिजली के कारण 14 लोगों की मौत, आज 18 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बिहार में सोमवार को आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 7 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। 2 महिलाएं झुलस गईं। मोतिहारी में 5, औरंगाबाद में 4, गयाजी में 3 लोगों जान गई है। पेड़ के नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 18 जिलों भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
