अगर पिछले साल की बात करें तो 2025 में राजस्थान बोर्ड ने 8वीं कक्षा का रिजल्ट करीब 26 मई के आसपास जारी किया था. इसके कुछ दिन बाद यानी 30 मई को 5वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया था. पिछले साल 8वीं कक्षा का रिजल्ट काफी अच्छा रहा था. बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा पास की थी. आंकड़ों के मुताबिक, लाखों छात्रों ने परीक्षा दी और उनमें से करीब 96.66 प्रतिशत छात्र सफल रहे.
केवल 8वीं ही नहीं, बल्कि 5वीं कक्षा का रिजल्ट भी काफी अच्छा रहा था. पिछले साल 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने 5वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से करीब 12.96 लाख छात्र पास हुए और कुल पास प्रतिशत 97.47 रहा. यह आंकड़ा बताता है कि छोटे बच्चों में भी पढ़ाई को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर हो रहा है.
कब हुई थीं परीक्षाएं?
अगर परीक्षाओं की बात करें तो 2025 में 5वीं की परीक्षा 7 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी. वहीं 8वीं की परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल के बीच हुई थी. वहीं, साल 2026 में कक्षा 8 की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होकर 4 मार्च 2026 तक चलीं. जबकि क्लास 5 के छात्रों की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.