Raja Shivaji vs Ek Din Box Office Collection Day 3: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। ओपनिंग वीकेंड में ही इसने दिखा दिया कि वो अभी इतनी जल्दी सिनेमाघरों से हटने वाली नहीं है। इस मराठी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ से सामने हुआ था। चलिए जान लेते हैं कि दोनों फिल्मों में से कौन बेहतर परफॉर्म कर रहा है।
छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म मराठी के साथ-साथ हिंदी में भी शानदार कमाई कर रही है। दूसरी ओर, बॉलीवुड फिल्म ‘एक दिन’ बड़े पर्दे पर फिसलती नजर आ रही है।
‘राजा शिवाजी’ का ओपनिंग वीकेंड में धमाका
Sacnilk द्वारा दिए गए शुरुआती आंकड़ों की माने तो, रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 11.35 करोड़ रुपये से धमाकेदार शुरुआत की थी। फिर आया दूसरा दिन यानि पहला शनिवार जिसमें फिल्म का कलेक्शन हल्का सा गिर गया। दूसरे दिन ‘राजा शिवाजी’ ने भारत में लगभग 10.55 करोड़ रुपये कमाए थे। कल तीसरा दिन यानि पहला रविवार था जिस दिन फिल्म ने अच्छी-खासी ग्रोथ दिखाई है।
‘राजा शिवाजी’ ने डे 3 पर करीब 12 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई कर ली है। इसमें से हिंदी में फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये और मराठी में 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब तीन दिनों के बाद ‘राजा शिवाजी’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन लगभग 33.90 करोड़ रुपये हो चुका है।
जुनैद खान और साई पल्लवी की ‘एक दिन’ का हाल
आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म ‘एक दिन’ को दर्शकों से वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला जिसकी मेकर्स को उम्मीद थी। रिव्यू कुछ खास नहीं थे, इसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने के लिए मिल रहा है। इसने 1.37 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी, फिर दूसरे दिन लगभग 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन इसने कलेक्शन में हल्की सी ग्रोथ दिखाते हुए 1.96 करोड़ रुपये कमाए हैं। तीन दिनों के बाद ‘एक दिन’ का भारत में कुल कलेक्शन लगभग 3.85 करोड़ रुपये हुआ है जो काफी निराशाजनक है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.