रायपुर के तेलीबांधा इलाके में स्थित ऑक्टोपस बार में देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बार के आसपास की कुछ दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग तेजी से फैली, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं।आग इतनी भीषण है कि तेज बारिश के बीच भी इसपर काबू नहीं पाया जा सका है। बार के अंदर कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.