असम में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ के कारण न्यू हारांगाजाओ स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक (लाइन-1 और लाइन-2) के धंसने के कारण, लुमडिंग-बदरपुर हिल सेक्शन पर ट्रेनों के परिचालन पर काफी बुरा असर पड़ा है। नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने बताया कि इस रूट पर फिलहाल सभी ट्रेनों का परिचालन लाइन-3 के जरिए कड़ी निगरानी और बेहतर सुरक्षा उपायों के साथ किया जा रहा है।
शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रोका गया ट्रेनों का परिचालन
नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के मुताबिक, असम में बाढ़ के बीच यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, प्रभावित सेक्शन से यात्री ट्रेनों का परिचालन शाम 7:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रोक दिया गया है। दिन के समय, ट्रेनों को नियंत्रित कर लगातार निगरानी के साथ इस सेक्शन से गुजरने की अनुमति दी जा रही है। लिहाजा, कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके साथ ही, कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और उनके परिचालन को नियंत्रित किया गया है।
क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक सेक्शन को ठीक करने के लिए युद्ध स्तर पर चल रहा काम
रेलवे ने बताया कि भारी बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक सेक्शन को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए रेलवे कर्मचारी, इंजीनियरिंग टीमें और भारी मशीनरी को युद्ध स्तर पर तैनात किया गया है और काम सुरक्षित रूप से पूरा होते ही ट्रेनों का सामान्य परिचालन फिर से शुरू होने की उम्मीद है।
रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट
- 25 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 15617, गुवाहाटी-दुल्लभछड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 26 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 15618, दुल्लभछड़ा-गुवाहाटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 25 और 26 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 15615, गुवाहाटी-सिलचर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 26 और 27 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 15616, सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
कई ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव
- 25 और 26 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 15650, नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस का समय बदलकर अब 22:30 बजे कर दिया गया है।
- 25 और 26 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 15649, अगरतला-नारंगी एक्सप्रेस का समय बदलकर अब 23:00 बजे कर दिया गया है।
- 25 और 26 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 15609, गुवाहाटी-सायरंग एक्सप्रेस का समय बदलकर अब 23:30 बजे कर दिया गया है।
- 25 और 26 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 15610, सायरंग-गुवाहाटी) एक्सप्रेस का समय बदलकर अब 21:30 बजे कर दिया गया है।
- 25 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 15626, अगरतला-देवघर) एक्सप्रेस का समय बदलकर अब 23:30 बजे कर दिया गया है।
- 25 और 26 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 15611, रंगिया-सिलचर एक्सप्रेस का समय बदलकर अब 23:30 बजे कर दिया गया है।
- 25 और 26 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 15612, सिलचर-रंगिया एक्सप्रेस का समय बदलकर क्रमशः 26 जुलाई और 27 जुलाई को सुबह 05:00 बजे कर दिया गया है।
- 26 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 01666, अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन का समय बदलकर अब 23:30 बजे कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें
बॉडी कैमरा लगाकर ड्यूटी करेंगे TTE, यात्रियों के साथ-साथ रेल कर्मचारियों को भी होगा फायदा
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.