Last Updated:
Kanshi Ram Birth Anniversary: विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांशी राम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष को प्रेरणा बताया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कांशी राम को नमन किया.
कांशीराम के जन्म दिवस पर राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
राहुल गांधी ने X पर पोस्ट में लिखा- बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन. गरीबों, दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका अथक संघर्ष और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है. उनका मानना था संविधान ही दलितों, पिछड़ों और वंचितों की असली ताकत है. वही संविधान आज खतरे में है- बाबा साहेब के संविधान की शपथ ले कर सत्ता में बैठने वाले ही उसको कमज़ोर करने पर तुले हैं.
उन्होंने आगे कहा कि जब तक सत्ता में भागीदारी नहीं, तब तक न्याय संभव नहीं. कांशीराम जी की विरासत यही कहती है. सामाजिक न्याय का यह सपना अधूरा नहीं रहेगा. कांग्रेस पार्टी बहुजन समाज की भागीदारी, सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए पहले भी खड़ी थी, आज भी है और हमेशा रहेगी.
यह पोस्ट राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है, जहां राहुल गांधी ने संविधान की रक्षा और बहुजन भागीदारी पर जोर दिया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी X पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा कि महान सामाजिक सुधारक आदरणीय कांशी राम जी ने दलित, वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को संगठित कर भारतीय राजनीति की मुख्यधारा में सम्मानजनक स्थान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया. सामाजिक न्याय और समानता के संघर्ष में उनका योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा. उनकी जयंती पर हम उन्हें नमन करते हैं.
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांशी राम को सामाजिक न्याय की विचारधारा के हीरो और दलितों, वंचितों की तीखी आवाज बताया. उन्होंने कहा कि कांशीराम ने अपने विचारों और आंदोलनों से संवैधानिक सिद्धांतों – समानता और न्याय – को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. उनके विचार हम सभी को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे.
About the Author

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.