England beat India : इंग्लैंड की टीम के हाथों भारतीय महिला टीम को एफआईएच महिला हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर के फाइनल में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. इंग्लिश टीम ने दो गोल मारे जबकि भारतीय टीम की तरफ से एक भी गोल नहीं हुआ. हालांकि इस हार से पहले ही भारत ने वर्ल्ड कप का टिकट पक्का कर लिया था.
FIH महिला वर्ल्ड कप क्वालिफायर फाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराया
भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए अच्छी शुरुआत की. मैच के पहले ही मिनट में सुचिला चानू के एरियल पास पर नवनीत कौर सर्कल के अंदर पहुंचीं और उनका शॉट फ्लोरा पील के पैर से टकराया. भारत ने रिव्यू लिया और पहली पेनल्टी कॉर्नर हासिल की. इंग्लैंड के खिलाफ गोल करने का शानदार मौका था लेकिन विरोधी गोलकीपर मिरियम प्रिचर्ड ने गोल लाइन पर शानदार बचाव करते हुए नवनीत के शॉट को रोक दिया.
A tough Final for India 🇮🇳 as England 🏴 come away with a 2-0 win at the FIH Hockey World Cup 2026 Qualifiers Hyderabad, Telangana. 🏑
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.