कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि सरकार को नापसंद मुद्दों पर सवाल उठाने के कारण उन्हें वर्षों से दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह ‘सुधर नहीं रहे’’ हैं। गांधी ने पुणे में पार्टी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गायिका नेहा राठौर से बातचीत करते हुए ये बातें कहीं। नेहा राठौर सरकार की आलोचना करने वाले अपने व्यंग्यात्मक गीतों के लिए जानी जाती हैं।
राठौर ने कहा कि वह महिलाओं के साथ होने वाले ‘‘अनादर’’ के बारे में बात करने आई हैं और सवाल किया कि अगर महिलाएं सत्ता में बैठे लोगों से सवाल नहीं कर सकतीं, तो उन्हें किस तरह का सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सरकार को नापसंद आने वाले सभी मुद्दों पर सवाल उठाती हूं। इसके बदले मुझे काफी गालियां और प्राथमिकी झेलनी पड़ती हैं।
महिलाओं के प्रति यह कैसा सम्मान है? अगर लोकतंत्र में हम अपने प्रधानमंत्री से सवाल नहीं कर सकते, तो यह कैसा सम्मान होगा?’’
राठौर ने शादी के बाद उत्तर प्रदेश में एक व्यंग्यात्मक गीत गाने की घटना को याद करते हुए कहा कि पुलिस की टीम उनके पीछे भेजी गई थी और इलाके के लोगों ने उनके परिवार से सवाल किया था कि वह किस तरह की महिला हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एक महिला के तौर पर अगर आप समाज के कुछ मुद्दों पर बोलना चाहती हैं, तो यह बहुत मुश्किल होता है।
पुरुषों को भी निशाना बनाया जाता है, लेकिन महिलाओं को बहुत अलग तरह से निशाना बनाया जाता है। लोग सीधे उनके चरित्र पर सवाल उठाने लगते हैं।’’
राठौर ने कहा कि वह ‘‘थोड़ी निडर और जिद्दी’’ हैं और आलोचना से डरती नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वे मुझसे कहते हैं कि वे पिछले पांच साल से मुझे गालियां दे रहे हैं, लेकिन फिर भी मैं सुधरी नहीं हूं।
मैं उनसे कहना चाहती हूं कि मैं सुधरने वाली नहीं हूं।’’
राठौर की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए गांधी ने कहा कि उन्हें भी वर्षों से गालियां दी जा रही हैं, लेकिन इससे वह विचलित नहीं होंगे। गांधी ने कहा कि सरकार को नापसंद मुद्दों पर सवाल उठाने के कारण उन्हें वर्षों से दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा है, लेकिन उन्होंने जोर दिया वह ‘‘सुधरने वाले नहीं हैं।’’
गांधी ने राठौर की बात दोहराते हुए कहा, ‘‘मुझे भी वर्षों से गालियां दी जा रही हैं, लेकिन मैं भी सुधरने वाला नहीं हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं भी नहीं सुधर रहा हूं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.