चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा हमला किया है. उन्होंने गुरुवार को एक्स पर पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”संविधान के दुश्मनों का पर्दाफाश हो गया है. न्याय जरूर होगा.”
राहुल गांधी की ये तस्वीर पहले के प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, जब उन्होंने हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में धांधली के आरोप लगाए थे. राहुल गांधी ने कहा कि वो शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. राहुल गांधी ऐसे समय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं जब चुनाव आयोग के भीतर एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में आवाज उठी है.
इंडियन एक्सप्रेस अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, दो चुनाव आयुक्तों ने एसआईआर प्रक्रिया के बीच में कई बार आपत्तियां जताई. इसके बाद से ही विपक्षी पार्टियां हमलावर है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है.
The enemies of the Constitution have been exposed. Justice will be served.
I will address a press conference at 4 pm.#VoteChori pic.twitter.com/VuTYXdKB1v
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 24, 2026
संविधान पर सीधा हमला- राहुल गांधी
इससे पहले बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि वोट की चोरी भारत के लोगों के खिलाफ एक अपराध है और हमारे संविधान पर सीधा हमला है. इसे अंजाम देने वाले BJP, RSS और EC ने देशद्रोह का काम किया है. इंसाफ जरूर होगा.
कांग्रेस चुनाव आयोग के मुद्दे पर जमीन पर उतरने के प्लान में है. इसको लेकर 29 सितंबर को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है. इसमें SIR, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, सीईसी ज्ञानेश कुमार को लेकर चर्चा होगी.
चुनाव आयोग की सफाई
अखबार की रिपोर्ट पर चुनाव आयोग ने भी सफाई दी. बुधवार को आयोग ने कहा कि विचार-विमर्श में मतभिन्नता सामान्य बात है, सभी फैसले वैधानिक प्रक्रियाओं के अनुरूप लिए गए.
आयोग ने कहा कि किसी भी संस्थान में विचार-विमर्श के दौरान अलग-अलग राय और टिप्पणियां सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होती हैं.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.