राघव जुयाल ‘किल’, ‘एबीसीडी 2’, ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’, ‘किसी का भाई किसी की जान’, ‘ग्यारह ग्यारह’ और ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ जैसी फिल्मों-सीरीज में काम कर चुकी हैं। राघव न सिर्फ अपने धमाकेदार डांस के लिए मशहूर हैं, बल्कि अपनी दमदार एक्टिंग के लिए भी दर्शकों के पसंदीदा है। हालांकि, ‘भाई तेरा स्टार है’ में राघव जुयाल का काम लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। पहले वीकेंड में इस कॉमेडी-थ्रिलर ने मात्र 84 लाख कमाए, जो निराशाजनक कलेक्शन है। मेकर्स को उम्मीद थी कि राघव जुयाल का स्टारडम फिल्म के लिए फायदेमंद हो होगा, लेकिन कमजोरी कहानी ने खेल बिगाड़ दिया।
भाई तेरा स्टार है का तीसरे दिन का कलेक्शन
फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने में नाकाम रही है और रिलीज के तीन दिन बाद भी 1 करोड़ रुपये के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है। राघव जुयाल और निहारिका एम. की इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था, जो रिलीज होने के बाद देखने को नहीं मिला। ‘भाई तेरा स्टार है’ उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक कलेक्शन किया। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार ‘भाई तेरा स्टार है’ ने तीसरे दिन 24 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 84 लाख रुपये हो गया है।
‘भाई तेरा स्टार है’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल
फिल्म की शुरुआत गुरुवार को 30 लाख रुपये की कम कमाई के साथ हुई थी। हालांकि, खराब रिव्यू और लोगों के बीच फिल्म को लेकर अच्छी राय न होने की वजह से कलेक्शन पर बुरा असर पड़ा। फिल्म ने दूसरे दिन 30 लाख रुपये कमाए, लेकिन शनिवार को कमाई में भारी गिरावट आई, जिससे पता चलता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ने के लिए संघर्ष कर रही है। ‘भाई तेरा स्टार है’ के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक रिलीज से पहले फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन न होना था। फिल्म को ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ से भी कड़ी टक्कर मिली है, जिसने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए रखा है और भारत में सिर्फ तीन दिनों में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई कर ली है।
राघव जुयाल की आने वाली फिल्में
एक्टर के काम की बात करें तो वह जल्द ही एक्शन-ड्रामा ‘द पैराडाइज’ और ‘किंग’ जैसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी और नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ में राघव जुयाल विलेन विक्रम मलिक के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म से वह साउथ इंडियन सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें – ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने मारी बाजी, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ‘भाई तेरा स्टार है’ का निकला दम
इंतजार खत्म! ‘द पैराडाइज’ से राघव जुयाल का फर्स्ट लुक आउट, ‘विक्रम मलिक’ बन मचाएंगे तहलका
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.