भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अपनी दमदार आवाज और शानदार गानों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई है और आज उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक सुपरहिट गाना इस वक्त यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है. खास बात ये है कि रिलीज के कई साल बाद भी इस गाने का क्रेज लोगों के बीच कम नहीं हुआ है.
‘राते दिया बुताके’ गाने ने यूट्यूब पर मचाई धूम
साल 2017 में पवन सिंह की फिल्म ‘सत्या’ रिलीज हुई थी. उनकी ये एक्शन, रोमांस और ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म की कहानी के साथ इसके गाने भी दर्शकों के बीच खूब पसंद किए गए. खासतौर पर ‘राते दिया बुताके’ ने जमकर धूम मचाई और ये गाना पवन सिंह के सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल हो गया. अब पवन सिंह का ये गाना सालों बाद फिर चर्चा में आ गया है और इसकी लोकप्रियता देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भोजपुरी म्यूजिक का दर्शकों के बीच कितना बड़ा क्रेज है.
गाने को मिले 104 मिलियन से ज्यादा व्यूज
‘राते दिया बुताके’ गाने ने यूट्यूब पर जबरदस्त धूम मचा रखी है. पवन सिंह का ये गाना कई बॉलीवुड गानों को भी व्यूज के मामले में पीछे छोड़ चुका है. अब तक इस गाने को 104 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. पवन सिंह और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया ये गाना दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. गाने के बोल, म्यूजिक और दोनों स्टार्स की शानदार केमिस्ट्री ने इसे और खास बना दिया. सोशल मीडिया पर भी इसके गाने और हुक स्टेप्स को लेकर फैंस के बीच खूब क्रेज देखने को मिलता है.
आम्रपाली दुबे संग पवन सिंह का जोरदार डांस
‘राते दिया बुताके’ की दमदार बीट्स और पवन सिंह की आवाज ने लोगों को खूब पसंद किया. गाने में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों की एनर्जी और डांस मूव्स ने गाने को और भी एंटरटेनिंग बना दिया. इस गाने को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने मिलकर गाया है. छोटे बाबा ने इसे कंपोज किया है, जबकि इसके बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं. रिलीज के इतने साल बाद भी लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं. इससे साफ है कि पवन सिंह के गानों का क्रेज आज भी फैंस के बीच बरकरार है.
ये भी पढ़ें:-Box Office: 19 साल बाद इमरान हाशमी ने लिया सनी से बदला ! ‘बंटवारा 1947’ से 3 गुना ज्यादा रही ‘आवारापन 2’ की कमाई
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.