भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को यहां ग्रैंड चेस टूर के ग्रैंड फिनाले की पहली बाजी में अमेरिका के दिग्गज खिलाड़ी और टूर्नामेंट के प्रबल दावेदार फैबियानो कारुआना से हार का सामना करना पड़ा। प्रज्ञानानंदा शुरुआत से ही अपनी लय में नजर नहीं आए। कारुआना ने धीरे-धीरे उन पर दबाव बनाया और बाजी अपने पक्ष में कर ली।
मुकाबला 48 चालों तक चला। क्लासिकल बाजी जीतने पर छह अंक मिलते हैं इसलिए कारुआना ने शुरुआत में ही बड़ी बढ़त बना ली है। अब देखना होगा कि दुनिया के मौजूदा तीसरे नंबर के खिलाड़ी कारुआना के खिलाफ प्रज्ञानानंदा किस तरह वापसी करते हैं।
दो क्लासिकल गेम के बाद दो रैपिड गेम खेले जाएंगे जिनमें प्रत्येक जीत के लिए चार अंक मिलेंगे। इसके बाद चार ब्लिट्ज गेम होंगे जिनमें प्रत्येक गेम के लिए दो अंक निर्धारित हैं। तीसरे स्थान की लड़ाई में दिन के दूसरे मुकाबले में विंसेंट कीमर और वेस्ली सो के बीच ड्रॉ रहा।
इस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि 4,50,000 अमेरिकी डॉलर है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.