वेट लॉस करने के साथ ही हेल्दी डाइट फॉलो करनी है तो क्विनोआ खाना अच्छा होगा, अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो जरा अपने देसी अनाज अमरंथ यानि राजगिरा के पोषक तत्वों के बारे में जान लें, पता चल जाएगा कौन सा अनाज बेस्ट है?
क्विनोआ में कितनी है पोषक तत्व की मात्रा
वैसे तो क्विनोआ को कंप्लीट प्रोटीन माना जाता है क्योंकि इसमे सारे जरूरी 9 अमीनो एसिड होते हैं। और अगर इसके पोषक तत्वों की बात करें तो एक कप पके हुए क्विनोआ यानि 185 ग्राम में लगभग 5 ग्राम फाइबर, 8 ग्राम प्रोटीन और कैलोरी 222 होती है। वहीं आयरन मात्र 4.6 मिलीग्राम और कैल्शियम मात्र 47 ग्राम होता है। वहीं अब अमरंथ यानि राजगिरा के पोषक तत्वों के बारे में भी जान लें।
राजगिरा या अमरंथ की न्यूट्रिशनल वैल्यू कितनी है
राजगिरा या अमरंथ में आपको ढेर सारे पोषक तत्व मिल जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक सौ ग्राम कच्चे राजगिरा में 14 ग्राम प्रोटीन, 7 ग्राम फाइबर और 7 ग्राम फैट और 7.6 मिलीग्राम आयरन होता है। वहीं मैग्नीशियम की मात्रा इसमे करीब 248 मिलीग्राम होती है। जबकि कैलोरी लगभग 102 ग्राम ही होती है। जो ना केवल वेट लॉस के लिए आइडियल फूड है बल्कि हड्डियों की मजबूती और पीरियड्स में होने वाले दर्द के लिए भी फायेदमंद है।
राजगिरा को अगर रोजाना डाइट में खाना चाहते हैं तो फिटनेस कोच प्रियांक मेहता ने 3 आसान डिश शेयर की है। जिसे खाकर ना केवल हड्डियों को मजबूत किया जा सकता है बल्कि वेट लॉस करना भी ज्यादा आसान हो जाएगा।
ब्रेकफास्ट में खाएं दलिया
राजगिरा से बनी दलिया ब्रेकफास्ट के लिए हेल्दी डिश है। इसे बनाने के लिए एक कप दूध में तीन चम्मच राजगिरा को डालकर पकाएं। मिठास के लिए शहद और केला डाल सकते हैं।
बनाएं राजगिरा रोटी
दोपहर के खाने के लिए राजगिरा के आटे की रोटी बनाकर तैयार की जा सकती है। लंच में इसे दाल, सब्जी और घी के साथ सर्व करें।
राजगिरा लड्डू बनाएं
राजगिरा को घी में भूनकर तिल और गुड़ के साथ टेस्टी लड्डू तैयार करें। इन लड्डूओं को और भी ज्यादा हेल्दी और पोषण से भरपूर बनाने के लिए इसमे पंपकिन सीड्स भी मिला सकते हैं। बस ध्यान रहे कि गुड़ को ठंडा होने से पहले फटाफट लड्डुओं को बांध लें। राजगिरा के ये लड्डू शरीर को एनर्जी देने में मदद करेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.