दीप दासगुप्ता ने श्रीलंका टीम को हल्के में न लेने की चेतावनी दी है। भारत को श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है।
‘गिल और गंभीर से पूछे जाएंगे सवाल’
दीप दासगुप्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”देखिए एक चीज तो जायज है कि जब टीम ठीक से नहीं खेलेगी तो सवाल पूछे जाएंगे। सवाल व्यक्तिगत रूप से भी पूछ जाएंगे। जाहिर है कि टीम के कोच, टीम के कप्तान और जो भी टीम से जुड़े हैं, उनसे सवाल होंगे। अगर आप देखें तो हम 2011-12 के पहली बार घर पर न्यूजीलैंड के हाथों सीरीज हारे। फिर लगातार हारे। प्रेशर तो रहेगा। यह कहना भी जरूरी है कि हम जितने भी नाम ले रहे हैं, सभी को प्रेशर में खेलना पता है। वे यह भी जानते हैं कि इसे कैसे हैंडल करना है। दबाव शुभमन पर रहेगा। भारतीय बल्लेबाजों पर प्रेशर रहेगा। ऐसा होना बहुत जरूरी है। क्योंकि वे ट्रांजिशन की बात कर रहे हैं, इसलिए बदलाव के समय में एक दिशा देखना बहुत जरूरी है।”
‘कन्फ्यूज हूं कि किस दिशा में जा रहे हैं’
उन्होंने आगे कहा, ”मान लीजिए कि ट्रांजिशन न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के बाद शुरू हुआ, फिर इंग्लैंड सीरीज आई। यह वहीं से शुरू हुआ। कहीं न कहीं, मुझे लगता है कि एक दिशा देखना जरूरी है और मैं थोड़ा कन्फ्यूज हूं कि हम किस दिशा में जा रहे हैं।” कमेंटेटर ने मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में मुश्किल विदेशी दौरों के में बात करते हुए किसी भी विरोधी टीम को हल्के में न लेने की चेतावनी दी। दीप दासगुप्ता ने कहा, ‘कोई भी टेस्ट सीरीज आसान नहीं होती है, और खासकर अभी भारतीय टेस्ट टीम को देखते हुए, जो बदलाव के दौर से गुजर रही है।”
‘अगर गलत नहीं हूं तो मुझे लगता है कि…’
पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ”श्रीलंका पहले भी दौरे के लिए मुश्किल जगह रहा, खासकर अभी इन कंडीशन में। इसलिए, मुझे लगता है कि डब्ल्यूटीसी को देखते हुए यह दिलचस्प होने वाला है। मुझे लगता है कि नौ टेस्ट मैच बाकी हैं।। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच, श्रीलंका के खिलाफ दो और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो। अगर मैं गलत नहीं हूं तो मुझे लगता है कि डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए नौ में से सात मैच जीतने होंगे। यह अपने आप में एक मुश्किल काम है। हमें श्रीलंका का श्रीलंका में और न्यूजीलैंड का न्यूजीलैंड में सामना करना है। यह मुश्किल काम हैं। अगर हम अफगानिस्तान के एकमात्र टेस्ट को न गिनें तो पिछली तीन सीरीज में हमने न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ गंवाई हैं। ऐसे में आप इस समय किसी भी सीरीज या विरोधी टीम को हल्के में नहीं ले सकते।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.