- Hindi News
- Sports
- PV Sindhu Wins Indonesia Open 2nd Round; Srikant, Sen Play Today
- कॉपी लिंक
भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन सुपर 1000 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं।
वर्ल्ड नंबर-12 सिंधु ने मंगलवार को राउंड ऑफ 32 मैच में थाइलैंड की बुसानन ओन्गब्रामंगफान को सीधे गेम में 25-23, 21-16 से हराया। यह मैच 51 मिनट तक चला।
30 साल की सिंधु राउंड ऑफ 16 में तुर्किय की नेस्लिहान आरिन और साउथ कोरिया की वर्ल्ड नंबर-1 शटलर आन से-यौंग की विजेता से खेलेंगी।

सिंधु ने बुसानन ओन्गब्रामंगफान को 51 मिनट में हरा दिया।
पहले में संघर्ष, दूसरा मैच एकतरफा जीती सिंधु
इस मैच में सिंधु को पहले मैच में संघर्ष करना पड़ा। उन्हें ओन्गब्रामंगफान ने कड़ी टक्कर दी। हालांकि, भारतीय स्टार ने इस गेम को 25-23 से अपने नाम कर लिया।
पहला गेम जीतने के बाद सिंधु ने दूसरे गेम में लय हासिल की। उन्होंने शुरुआत से ही बढ़त हासिल की। सिंधु ने दूसरे गेम को 21-16 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।
थोड़ी देर में बनसोड़ का मैच
विमेंस सिंगल्स में थोड़ी देर में भारत की मालविका बनसोड़ का मैच थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से खेलेंगी। आज मेंस सिंगल्स में श्रीकांत किदाम्बी और लक्ष्य सेन के मैच भी होंगे। डबल्स कैटेगरी में भी भारतीय जोड़ियां एक्शन में होंगी।
क्या है इंडोनेशिया ओपन?
यह बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) का लेवल-1 बैडमिंटन टूर्नामेंट है। जो साल में एक बार होता है। यह टूर्नामेंट पहली बार 1982 में खेला गया था और तब से इसमें दुनिया के बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ियों हिस्सा लेते हैं।

——————————————–
स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
सबालेंका फ्रेंच ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में

वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने फ्रेंच ओपन (रोलां गैरो) के चौथे दौर में नाओमी ओसाका को सीधे सेटों में हरा दिया। पेरिस में टॉप सीड सबालेंका ने जापान की ओसाका को 1 घंटे 27 मिनट चले मैच में 7-5, 6-3 से शिकस्त दी। पढ़ें पूरी खबर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
