इस साल की थीम ‘कॉस्ट्यूम आर्ट’ (Costume Art) है, और ड्रेस कोड ‘फैशन इज़ आर्ट’ (Fashion is Art) रखा गया है। हालांकि, यह बात इसलिए ध्यान खींच रही है क्योंकि इस बार प्रियंका चोपड़ा रेड कार्पेट पर नजर नहीं आएंगी। एक्ट्रेस का गहरा जुड़ाव मेटा गाला के रेड कर्पेट पर रहा है। प्रियंका का दुनिया भर से आने वाले लोकप्रिय चेहरों में सबसे ज्यादा नाम रहा है।
मेट गाला नहीं जाएंगी प्रियंका
वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट से पता चला है कि इस बार प्रियंका चोपड़ा मेट गाला 2026 में शामिल नहीं होगी। 4 मई को यह इवेंट न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होने वाला है। ब्रिटिश वोग के मुताबिक, जब मेट गाला का प्रोग्राम चल रहा होगा तब एक्ट्रेस अंटार्कटिका में ‘वाराणसी’ की शूटिंग कर रही होंगी। एक्ट्रेस मई के पहले सोमवार में बिजी रहेंगी।
प्रियंका की राय
इस बार मेट गाला में मौजूद न होने पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘सच कहूं तो, केवल दर्शक बनकर रहना भी उतना ही मजेदार हो सकता है।’
प्रियंका की गैरमौजूदगी मिस करेंगे
पिछले कुछ वर्षों में प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला में कई यादगार अपीयरेंस दिए हैं। एक्ट्रेस अपने शानदार ट्रेंच कोट गाउन से लेकर बोल्ड काउचर लुक्स तक, रेड कार्पेट पर सबसे ज्यादा चर्चा में रही हैं। प्रियंका के अपीयरेंस हमेशा ग्लोबल पॉप कल्चर की बातचीत का हिस्सा बन जाते हैं। इस साल उनकी गैर-मौजूदगी को मिस किया जाएगा।
‘वाराणसी’ के बारे में
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। खबरों के मुताबिक, यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.