ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म’वाराणसी’ की शूटिंग में खासा व्यस्त है। बिजी शेड्यूल के बाद भी प्रियंका अपने लिए समय निकाल ही लेती हैं। दरअसल, हैदराबाद से एक्ट्रेस की कुछ शानदार फोटोज सामने आईं है। प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद में ‘वाराणसी’ फिल्म की शूटिंग कर रही है। बिजी लाइफस्टाइल होने के बाद भी एक्ट्रेस वीकएंड पर चिल करती नजर आईं है। सोशल मीडिया पर फैंस को एक्ट्रेस ने अपनी रूटीन की झलक पेश की है।
प्रियंका ने बिताए फुर्सत के पल
इंटरनेशनल पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। इन पोस्ट्स के जरिए उन्होंने फैंस को अपने रिलैक्सिंग डे की झलक दिखाई, जिसमें वह कैमरों की चकाचौंध से दूर सुकून भरे पल बिताती नजर आईं। स्विमिंग, सेल्फ-केयर और आरामदायक गतिविधियों के साथ प्रियंका ने काम पर दोबारा लौटने से पहले अपने फ्री टाइम का भरपूर आनंद लिया।
स्विमवियर में दिए हॉट पोज
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका एक पूल के किनारे ब्लैक कलर के स्विमवियर में पोज देती नजर आई हैं और गर्मियों का मजा लेती दिख रही हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपने स्विमिंग सेशन का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिससे साफ पता चल रहा है उनके आराम भरे दिन की खास झलकियां।
प्रियंका ने खाई जामुन
पूल के किनारे बिताए पलों के बाद एक्ट्रेस ने अपना स्किनकेयर रुटीन की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। एक फोटो में वह फेस मास्क लगाए नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह जामुन का मजा ले रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा,’संडे का सही इस्तेमाल हो गया, अब गर्मियों का स्वागत है…’
‘वाराणसी’ की स्टारकास्ट
एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘वाराणसी’ में प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही इस फिल्म में महेश बाबू भी अहम रोल में है। वहीं प्रियंका मंदाकिनी का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी है। अगले साल अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हो सकती है।
//www.instagram.com/embed.jshttps://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.