Viral Video: आज के समय में इलाज पहले ही आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है. ऐसे में अगर किसी मरीज या उसके परिवार से दवाइयों और इंजेक्शन के नाम पर कई गुना ज्यादा पैसे वसूले जाएं तो यह लोगों के गुस्से और चिंता का कारण बन जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्राइवेट अस्पतालों के वर्क सिस्टम पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए है.
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक प्राइवेट अस्पताल मरीज को लगाया जाने वाला इंजेक्शन असली कीमत से कई गुना महंगे दाम पर बेच रहा था. वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कोई इसे मरीजों की मजबूरी का फायदा बताकर नाराजगी जाहिर कर रहा है तो कोई अस्पतालों में बढ़ती मनमानी पर कार्रवाई की मांग कर रहा है.
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में अस्पताल के अंदर काफी भीड़ दिखाई देती है. इसी दौरान एक व्यक्ति जोर-जोर से अस्पताल कर्मचारियों से बहस करता नजर आता है. वह आरोप लगाता है कि जिस इंजेक्शन के बाहरी डिब्बे पर 5100 कीमत लिखी हुई है, उसी इंजेक्शन के अंदर मौजूद असली पैक पर करीब 1318 की कीमत दर्ज है. वीडियो में व्यक्ति बार-बार कहता सुनाई देता है कि मरीजों से जरूरत का फायदा उठाकर ज्यादा पैसे लिए जा रहे हैं. उसका कहना है कि अस्पताल ने इंजेक्शन के असली बॉक्स को बदलकर ऊपर दूसरा महंगा बॉक्स चढ़ा दिया, जिससे मरीजों से ज्यादा रकम वसूली जा सके.
अस्पताल की महिला कर्मचारी से हुई तीखी बहस
वीडियो में अस्पताल की एक महिला कर्मचारी भी दिखाई देती है, जो उस व्यक्ति से बहस करती नजर आती है. जब व्यक्ति इंजेक्शन की कीमत को लेकर सवाल पूछता है तो महिला कहती है कि यह अस्पताल की पॉलिसी है. महिला यह भी कहती सुनाई देती है कि कंपनी के अलग-अलग प्रोडक्ट्स की कीमत अलग हो सकती है और अगर मरीज को इंजेक्शन नहीं लगवाना है तो वह मना कर सकता है.
प्राइवेट हॉस्पिटलों में इलाज के नाम पर कैसे लूट मची है, इसका अंदाज़ा इस एक इंजेक्शन से लगाया जा सकता है।
एक मरीज को लगाया जाने वाला इंजेक्शन अंदर से देखा गया तो उस पर MRP करीब ₹1300 लिखी थी,
लेकिन उसी इंजेक्शन के ऊपर दूसरा बॉक्स चढ़ाकर ₹5100 तक वसूले जा रहे थे,
यानी मरीज की… pic.twitter.com/NyKzXntLeJ
— ʀᴜᴅʜʀᴀ ʏᴀᴅᴀᴠ🇮🇳 (@Rudhrayadav001) May 7, 2026
इसके बाद मामला और गर्म हो जाता है. वीडियो रिकॉर्ड कर रहा व्यक्ति आरोप लगाता है कि पहले उसी इंजेक्शन को कम कीमत में लगाने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में महंगा बिल बनाया गया. जब वह पूछता है कि बॉक्स क्यों बदला गया, तो महिला जवाब देती है कि यह उनका तरीका है और वे कुछ भी कर सकते हैं.
वीडियो में अस्पताल का नाम भी दिखाया गया
बहस खत्म होने के बाद वीडियो बना रहा व्यक्ति अस्पताल के बाहर निकलता है और कैमरे में अस्पताल की बिल्डिंग दिखाता है. वीडियो में वह अस्पताल का नाम चंद्रा लक्ष्मी अस्पताल बताता है और दावा करता है कि यहीं मरीजों से इंजेक्शन के नाम पर ज्यादा पैसे लिए जा रहे हैं. हालांकि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस जरूर छेड़ दी है.
यह भी पढ़ें – Viral Video: इंजन पर बना तिरंगा हुआ गंदा तो लोको पायलट ने ऐसे किया साफ, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की लाइन लग गई. कई यूजर्स ने इसे बेहद गलत बताते हुए कहा कि अस्पताल मरीजों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं. कुछ लोगों ने लिखा कि इलाज अब सेवा नहीं बल्कि बड़ा बिजनेस बनता जा रहा है. वहीं कई यूजर्स ने प्रशासन से मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. एक यूजर ने लिखा, बीमार इंसान पहले ही परेशान होता है, ऊपर से अगर अस्पताल ऐसे पैसे वसूलें तो यह बेहद शर्मनाक है. दूसरे यूजर ने कहा, अगर वीडियो सच है तो स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए यह बहुत बड़ा खतरा है. कई लोगों ने यह भी कहा कि अस्पतालों में दवाइयों और इंजेक्शन की कीमतों को लेकर पारदर्शिता होनी चाहिए जिससे मरीजों को ठगा न जा सके.
यह भी पढ़ें – Viral Video: विदेशी ने सिखाया असली धर्म… बनारस के घाट पर किया ऐसा काम, आप भी करेंगे नमन
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.