IPL 2026 LSG vs RCB: आईपीएल 2026 के 45वें मुकाबले में क्रिकेट की एक ऐसी कहानी देखने को मिली, जिसे ‘किस्मत का खेल’ कहना गलत नहीं होगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच हुए मुकाबले में प्रिंस यादव की एक ऐसी इनस्विंग गेंद आई कि विराट कोहली सन्न रह गए। हैरानी की बात यह है कि कोहली को आउट करने के लिए प्रिंस ने उसी सलाह का इस्तेमाल किया, जो खुद विराट ने उन्हें पिछले मैच के बाद दी थी।
जब ‘किंग’ की सलाह ने ली उनका विकेट
बता दें, मैच के बाद युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने एक दिलचस्प खुलासा किया। प्रिंस ने बताया कि पिछले मैच के बाद विराट कोहली ने उन्हें गेंदबाजी के गुर सिखाते हुए कहा था कि “जब तक गेंद लेंथ से मूव हो रही है, अपनी लेंथ मत छोड़ना और उसी चैनल पर गेंदबाजी करते रहना।”
दरअसल, प्रिंस ने कोहली को पहली गेंद बाहर की तरफ (Outswing) निकाली। वहीं, अगली ही गेंद उन्होंने उसी लेंथ पर डाली लेकिन वह इतनी तेजी से अंदर (Inswing) आई कि कोहली उसे अपना विकेट डिफेंड नहीं कर सके। गेंद ने सीधा ऑफ स्टंप उड़ा दिया और कोहली शून्य (Duck) पर बोल्ड हो गए।
बता दें, पिछले 9 सालों में यह पहली बार था जब कोहली साल 2017 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि विराट कोहली किसी मुकाबले में चेज करते हुए डक पर आउट हो गए। इससे पहले साल IPL 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में टारगेट का पीछा करते हुए डक पर आउट हुए थे जिसमें इस मैच में RCB की टीम 49 के स्कोर पर सिमट गई थी।
लखनऊ की ‘उम्मीद’ बने प्रिंस यादव
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह सीजन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन प्रिंस यादव एक बड़े स्टार बनकर उभरे हैं। प्रिंस ने अब तक 10 मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं। हालांकि मैच का टर्निंग पॉइंट तब आया जब 213 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही RCB का विकेट कोहली के रूप में गिरा। इससे लखनऊ ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। जिसके बाद RCB को 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
लगातार 6 मैचों की हार का सिलसिला तोड़कर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ ने अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। इस जीत ने प्लेऑफ की धुंधली होती उम्मीदों को फिर से जगा दिया है। हालांकि, लखनऊ की राह अब भी मुश्किल है; उन्हें न केवल अपने बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे, बल्कि अन्य टीमों के ‘रन रेट’ और नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.