आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है और दुनियाभर से उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है। साथ ही आज देश के कई इलाकों में तरह तरह के प्रोग्राम आयोजित किये जा रहे हैं। बीजेपी और केन्द्रीय मंत्रियों ने आज पीएम मोदी को उनकी पच्चीस साल की सार्वजनिक सेवा के लिए आशीर्वाद देने के लिए दीया जलाने का आह्वान किया है। आज से लेकर 17 अक्टूबर तक बीजेपी संकल्प सेवा अभियान की शुरुआत कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज खुद दिल्ली में रहेंगे। पीएम मोदी दिल्ली में SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे और इस मौके पर प्रधानमंत्री कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। गुजरात में कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है…अहमदाबाद में पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए 11 हजार दीये जलाए गए। आज अमित शाह जगन्नाथ मंदिर में विशेष आरती करेंगे। पीएम मोदी के गृहनगर से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक एक बड़ी बाइक रैली की भी तैयारी की गई है। ये बाइक रैली वाराणसी से भी चलेगी जिसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाएंगे। ये बाइक रैली देश के दस राज्यों के 193 ज़िलों के 1 हज़ार 159 गांवों में जाएगी।
पीएम मोदी के होमटाउन वडनगर में भी आज जन्मदिन को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी चल रही है। वडनगर में आज आयोजनों की शुरुआत एक बड़ी कलश यात्रा के साथ होगी। गुजरात के चार बड़े मंदिरों से निकली कलश यात्रा वडनगर पहुंच रही है। इसके साथ ही आज केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह वडनगर से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इस बाइक रैली में 250 बाइक सवार निकलेंगे। ये यात्रा देश के 10 राज्यों में जाएगी। 193 ज़िलों में 1 हज़ार 195 गावों में जाएगी..और लोगों से बातचीत करेंगे।
वडनगर में अमित शाह बाइक रैली को रवाना करेंगे…तो वाराणसी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इस बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे…काशी से वडनगर के लिए सेवा संकल्प बाइक रैली में करीब 500 सेवा यात्री होंगे…इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह…चिराग पासवान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू…यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ..डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई दिग्गज शामिल होंगे…गुजरात बीजेपी के प्रवक्ता अनिल पटेल ने बताया कि इस रैली के ज़रिये बीजेपी का लक्ष्य देश के हर नागरिक तक पहुंचने का है।
मध्य प्रदेश में आज उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर…दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा…इस दौरान उज्जैन के शिप्रा घाटों को 25 लाख से अधिक दीयों से रोशन किया जाएगा…जिसमें 30 हजार के करीब वालंटियर शामिल होंगे…
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.