यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह उनके देश को रूस के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों का मुकाबला करने में सक्षम पैट्रियट वायु रक्षा मिसाइल मुहैया कराने का अमेरिका से लगातार आग्रह कर रहे हैं।
जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को अमेरिका निर्मित गोला-बारूद की अधिक आपूर्ति के लिए पत्र भेजा था, जिसका उन्हें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।
उन्होंने आगाह किया कि ईरान युद्ध के कारण अमेरिकी युद्धक सामग्री कम होने से यूक्रेन को आपूर्ति खतरनाक रूप से कम हो रही है।
स्वीडन दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में जेलेंस्की ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अमेरिका को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। हम लगातार आग्रह कर रहे हैं।’’
इससे पहले, जेलेंस्की ने स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर बातचीत की।
स्वीडन के दौरे पर गए जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा कि दोनों देश ‘‘एक बड़ा रक्षा पैकेज’’ तैयार कर रहे हैं और यूक्रेन को ग्रिपेन लड़ाकू विमान प्रदान करने के लिए एक समझौते पर काम कर रहे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.