Prayagraj Viral Video: प्रयागराज से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और तालियां भी बजा रहे हैं. मामला यह है कि सड़क पर एक पुलिसकर्मी ने एक युवक को बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए पकड़ लिया, नियम तोड़ने पर युवक का पूरे 6000 रुपये का चालान काट दिया. चालान में दो वजहें लिखी गईं – एक तो नंबर प्लेट खराब होना और दूसरा बिना हेलमेट गाड़ी चलाना.
इतनी बड़ी रकम का चालान देखकर युवक का मन खराब हो गया, लेकिन उसने हार मानने के बजाय एक अलग ही रास्ता अपनाया, जिसकी वजह से यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
पुलिसकर्मी को बिना हेलमेट देख युवक ने पूछे तीखे सवाल
युवक ने गौर किया कि जो पुलिसकर्मी उसे हेलमेट न पहनने पर सबक सिखा रहे थे, वे खुद बिना हेलमेट के ही बाइक पर घूम रहे थे. यह देखकर युवक का गुस्सा और बढ़ गया और उसने पुलिसकर्मी का पीछा करना शुरू कर दिया. पीछा करते हुए उसने सीधा सवाल पूछा कि जब आम लोगों को हेलमेट न पहनने पर इतना भारी जुर्माना भरना पड़ता है तो फिर खुद पुलिसवाले बिना हेलमेट के सड़क पर कैसे घूम सकते हैं. युवक ने यह भी पूछा कि उनका हेलमेट कहां है और क्या उनका भी चालान कटेगा. इस पूरी बहस का वीडियो युवक ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर रहा था, और देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैलने लगा.
प्रयागराज में एक युवक का 6000 का चालान काटा था पुलिस वाले ने तो उस युवक ने पुलिस वाले का पीछा कर लिया और पूछा कि आप का हेलमेट कहा है आप का भी चालान कटेगा।
नियम कानून सबके लिए बराबर होते है लेकिन यहां तो बराबर नहीं दिख रहा है क्या यही नियम कानून है। pic.twitter.com/T65kAsLuKu— MANISH KUMAR PATHAK (@Manish_Pandit01) June 18, 2026
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. हजारों लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया और अपनी राय जाहिर की. ज्यादातर लोगों ने युवक की हिम्मत की जमकर तारीफ की और कहा कि उसने वही सवाल पूछा जो हर आम आदमी के मन में कभी न कभी जरूर आता है. कई यूजर्स ने लिखा कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए, चाहे वह आम नागरिक हो या वर्दी पहनने वाला कोई अधिकारी. कुछ लोगों ने तो ये भी सवाल उठाया कि आखिर नियम सिर्फ आम जनता पर ही सख्ती से क्यों लागू होते हैं, और जो लोग कानून लागू करवाने की जिम्मेदारी निभाते हैं, वे खुद नियमों का पालन क्यो नही करते हैं. फिलहाल ये वीडियो हर यूजर तक पोहच रही है लोग आपस मैं शेयर कर रहे हैं , यही कारण है की ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
यह भी पढ़ेंः Viral Video: स्मार्टफोन से नशा होता है! इस गांव की जनता ने ईंट से कूच दिए अपने मोबाइल फोन, वीडियो हो रहा वायरल
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.