धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी के तहत, आज 26 जुलाई को प्रह्लाद जोशी ने आधिकारिक तौर पर शिक्षा मंत्री के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है।
नवनियुक्त केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने दायित्व और विनम्रता की भावना के साथ यह जिम्मेदारी स्वीकार की है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “प्रधानमंत्री ने मुझे एक जिम्मेदारी सौंपी है। मैं इस जिम्मेदारी को कर्तव्य भावना और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं।” उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पिछले 12 वर्षों में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की गई हैं। पिछले चार-पांच वर्षों में धर्मेंद्र प्रधान ने भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मैं अपनी पूरी क्षमता के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करूंगा।”
उपभोक्ता मामलों के भी मंत्री हैं प्रह्लाद जोशी
धर्मेंद्र प्रधान के शनिवार को पद से इस्तीफा देने के बाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया। जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह उपभोक्ता मामलों के मंत्री हैं। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के प्रश्नपत्र लीक होने के खिलाफ देशभर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किए। प्रदर्शनों के बीच, धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने त्यागपत्र में कहा कि यह उनके लिए “व्यक्तिगत प्रतिष्ठा” का विषय नहीं है और पिछले 10 दिनों के दौरान हुई घटनाओं से वह व्यथित हैं।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने कैबिनेट मंत्री जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का निर्देश दिया है।
प्रधान के इस्तीफे के साथ खत्म हुआ आंदोलन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी, विभिन्न छात्र संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन 6 जून से शुरू हुआ, जो कल शनिवार को तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ समाप्त हुआ। जून के अंत में जब सोनम वांगचुक इस आंदोलन से जुड़े और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे, तो प्रदर्शन ने काफी जोर पकड़ लिया।
इस दौरान 20 जुलाई को स्थिति तब बेहद तनावपूर्ण हो गई जब हजारों छात्रों ने जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च किया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। आखिकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इस आंदोलन को समाप्त किया गया।
ये भी पढ़ें-
राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, छात्रों पर हुए हमले को लेकर मांगा जवाब
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.