| अवधि | ब्याज दर | ब्याज | मेच्योरिटी अमाउंट |
|---|---|---|---|
| 1 साल | 6.9% | Rs 35,403 | Rs 5,35,403 |
| 2 साल | 7.0% | Rs 74,441 | Rs 5,74,441 |
| 3 साल | 7.1% | Rs 1,17,538 | Rs 6,17,538 |
| 5 साल | 7.5% | Rs 2,24,974 | Rs 7,24,974 |
2 साल के TD में ₹5 लाख का हिसाब:- 2 साल के टाइम डिपॉजिट पर 7% सालाना ब्याज दर के हिसाब से ₹5 लाख निवेश करने पर करीब ₹74,441 का ब्याज मिल सकता है। यानी मैच्योरिटी राशि लगभग ₹5,74,441 होगी।
3 साल के TD में ₹5 लाख:- 3 साल की अवधि के लिए ब्याज दर 7.1% है। इस हिसाब से ₹5 लाख के निवेश पर लगभग ₹1,17,538 ब्याज बन सकता है और मैच्योरिटी पर करीब ₹6,17,538 मिलेंगे।
5 साल के TD में सबसे ज्यादा रकम:- 5 साल के पोस्ट ऑफिस TD पर 7.5% सालाना ब्याज दर के हिसाब से ₹5 लाख निवेश करने पर करीब ₹2,24,974 ब्याज मिल सकता है। इस तरह मैच्योरिटी राशि लगभग ₹7,24,974 हो सकती है। यानी चारों विकल्पों में 5 साल की अवधि में कुल ब्याज सबसे ज्यादा मिलता है।
पोस्ट ऑफिस TD में खाता कम से कम ₹1,000 से खोला जा सकता है और इसके बाद ₹100 के गुणक में निवेश किया जा सकता है। इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं बताई गई है। ब्याज की गणना तिमाही चक्रवृद्धि आधार पर होती है, जबकि ब्याज का भुगतान सालाना किया जाता है। ग्राहक के निर्देश के आधार पर सालाना ब्याज पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट या बैंक खाते में भी जमा किया जा सकता है।
टैक्स का नियम भी समझना जरूरी है। हर पोस्ट ऑफिस TD पर टैक्स बचत का लाभ नहीं मिलता। आयकर की पुरानी व्यवस्था में सिर्फ 5 साल की अवधि वाले TD में किया गया निवेश धारा 80C के तहत निर्धारित सीमा तक टैक्स लाभ के लिए योग्य होता है। वहीं, समय से पहले पैसा निकालने के भी नियम हैं। आम तौर पर जमा राशि को 6 महीने पूरे होने से पहले नहीं निकाला जा सकता। 1, 2 और 3 साल के TD को समय से पहले बंद करने पर लागू नियमों के अनुसार ब्याज कम हो सकता है। वहीं, 5 साल वाले TD को सामान्यतः 4 साल पूरे होने से पहले बंद नहीं किया जा सकता और तय समय से पहले बंद करने पर सेविंग्स अकाउंट की दर से ब्याज मिल सकता है। इसलिए निवेश करने से पहले अवधि, ब्याज, टैक्स और प्रीमैच्योर क्लोजर के नियमों को समझना जरूरी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.