दोपहर का भोजन करने के बाद कई लोगों को थोड़ी देर आराम या नींद लेना अच्छा लगता है। लेकिन कई बार दोपहर में सोने के बाद उठते ही सिर दर्द की समस्या होने लगती है। ऐसा क्यों होता है और दिन में कितनी देर सोना सेहत के लिए सही माना जाता है, आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।
असल में लोग इस सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके पीछे कई हेल्थ संबंधी कारण हो सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट जरुरत से ज्यादा देर तक सोना, गलत समय पर झपकी लेना या शरीर के नेचुरल स्लीप साइकल में बाधा आना सिर दर्द के कारण हो सकता है।
कई बार डिहाइड्रेशन, ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव और नींद की गुणवत्ता भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आइए आपको बताते हैं दोपहर में सोने का सही समय क्या है और किन बातों का ध्यान रखकर आप सिर दर्द जैसी समस्या से बचें।
ज्यादा देर सोना
– यदि आप 30 मिनट से ज्यादा सो जाते हैं, तो शरीर गहरी नींद में चला जाता है।
– जब आप अचानक जागते हैं, तो यह स्लीप इनर्शिया की स्थिति है, जिससे सिर भारी लगना, चक्कर आना और सिर दर्द हो सकता है।
डिहाइड्रेशन
– जब हमारे शरीर में पानी की कमी होती है, तो नींद की झपकी बार-बार आने लगती हैं।
– असल में गर्मी और उमस वाले मौसम में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है।
ब्लड शुगर में बदलाव
– भोजन करने के बाद तुरंत सोने से ब्लड शुगर लेवल में काफी उतार-चढ़ाव हो सकता है।
– यह स्थिति कुछ लोगों में सिर दर्द और थकान का कारण भी बन सकता है।
नींद का गलत समय
– अक्सर शाम को या दोपहर में सोने से शरीर की जैविक घड़ी प्रभावित हो सकती है।
– कई बार इस कारण से नींद खराब हो जाती है और सिर दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
गलत सोने की पोजिशन
– गर्दन या सिर को गलत स्थिति में रखने से सोने से मांसपेशियों में तनाव उत्पन्न हो जाता है।
– इस कारण से जागने के बाद भी सिर दर्द का कारण बन सकता है।
दोपहर में सोने का सही समय क्या है?
विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर में 10 से 20 मिनट की छोटी झपकी लेना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे शरीर को नई ऊर्जा मिलती है और मन व दिमाग तरोताजा महसूस करते हैं। दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच सोना सबसे उपयुक्त माना जाता है। हालांकि, 30 मिनट से अधिक देर तक सोने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उठने के बाद सुस्ती और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.