POCO M8x 5G भारत में 7900mAh की विशाल बैटरी, Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट और 6.9 इंच के 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो गया है। फोन की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है।
बड़ा 6.9 इंच डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
फोन में 6.9 इंच का बड़ा इमर्सिव डिस्प्ले दिया गया है, जो एंटरटेनमेंट, वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और रोजमर्रा के कामों के लिए ज्यादा स्क्रीन स्पेस उपलब्ध कराता है। डिस्प्ले में 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। डिस्प्ले को TUV Low Blue Light, Flicker-Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हैं। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।
POCO M8x 5G भारत का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 Mobile Platform दिया गया है। यह चिपसेट 4nm प्रोसेस पर बना है और इसे परफॉर्मेंस तथा पावर एफिशिएंसी के संतुलन के लिए डिजाइन किया गया है। डिवाइस में 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को 1TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है।
50MP AI कैमरा और Dual Video फीचर
फोटोग्राफी के लिए POCO M8x 5G में 50MP AI डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसके साथ एक डेडिकेटेड फ्लिकर सेंसर भी मिलता है। कैमरा सेटअप में Portrait Mode समेत कई फीचर्स शामिल हैं। फोन में Dual Video फीचर भी दिया गया है, जिससे फ्रंट और रियर कैमरे से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
डिवाइस को IP64 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से बचाती है। साथ ही फोन के रियर पैनल पर लेदर-इंस्पायर्ड फिनिश दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्पीकर्स हैं, जो कंपनी के अनुसार 300 प्रतिशत तक वॉल्यूम देने में सक्षम हैं।
Android 16 और HyperOS 3 का सपोर्ट
POCO M8x 5G Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। इसमें Google के AI फीचर्स जैसे Gemini और Circle to Search का सपोर्ट भी मिलता है। फोन Xiaomi Interconnectivity को भी सपोर्ट करता है, जिससे इसे अन्य कंपैटिबल Xiaomi डिवाइसेज के साथ बेहतर तरीके से कनेक्ट किया जा सकता है।
POCO M8x 5G की कीमत और सेल डेट
POCO M8x 5G को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहले 4GB + 128GB वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। वहीं दूसरे 6GB + 128GB की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के साथ पहले दिन खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 2,000 रुपये का कूपन मिलेगा। इसके बाद दोनों वेरिएंट्स का इफेक्टिव प्राइस क्रम से 18,999 रुपये और 20,999 रुपये रह जाएगी। डिवाइस की सेल 27 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.